खबर शहर , UP: 100 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने मचाई तबाही, ताजमहल-आगरा किला में गिरी रेलिंग, टूट गए पेड़ – INA

आगरा में शुक्रवार शाम को 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक से आए तूफान के कारण ताजमहल, आगरा किला, एत्माद्दौला और रामबाग स्मारक पर रेलिंग गिर गई, जबकि महताब बाग, रामबाग में पेड़ों की शाखाएं टूट गईं। आगरा किला में सलीमगढ़ की ओर के हिस्से में लगी टिनशेड की दीवार और रेलिंग को नुकसान पहुंचा है, वहीं किले में भी सेना के हिस्से वाले क्षेत्र में पेड़ों को नुकसान पहुंचा है।


एत्माद्दौला में पत्थर के बेस पर तैयार की गई लोहे की रेलिंग गिर गई। इसी तरह ताजमहल पर यमुना किनारे की ओर लगाई गई रेलिंग आंधी के कारण गिर गई। शुक्रवार शाम को आए तूफान के समय सभी स्मारक बंद हो गए। ऐसे में शनिवार को सभी स्मारकों का सर्वे करने के लिए अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा कुमार ने निर्देश दिए हैं। 

तूफान से विद्युत, टिनशेड और पेड़ गिरे

रुनकता। शुक्रवार शाम आए तूफान और बारिश ने देहात क्षेत्र में तबाही मचाई। कई जगह विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई स्थानों पर टिनशेड उड़ गए। बिजली लाइनों के टूटने से गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। रुनकता, मांगरोल, अरसेना और रैपुरा अहीर रोड पर विद्युत पोल गिर गए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। जेई कुलदीप सिंह ने बताया मौके पर पहुंच रहे हैं जहां पोल गिरे उन्हें रास्ते हटाया जा रहा है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button