खबर शहर , UP: आयुष्मान योजना से 79 अस्पताल बाहर, आगरा-अलीगढ़ के इन अस्पतालों पर गिरी गाज; जारी किए गए नोटिस – INA

निजी अस्पतालों में मानकों की कमी पर शासन ने सख्ती की है। खामियां मिलने पर प्रदेश के 79 अस्पतालों की आयुष्मान भारत योजना से छुट्टी कर दी गई है। इसमें आगरा-अलीगढ़ मंडल के भी नौ अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं। अस्पताल में मानक पूरे न होने पर इलाज की गुणवत्ता में कमी की पूरी संभावना रहती है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते सप्ताह आयुष्मान भारत योजना में शामिल अस्पतालों की समीक्षा की थी। इस दौरान 200 अस्पतालों में चिकित्सकीय मानकों में खामियां और डाटा फीडिंग में गड़बड़ी मिली थी। जांच के बाद कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 79 अस्पतालों को योजना से हटा दिया गया है। मानकों की कमी के कारण मरीजों के इलाज, ऑपरेशन समेत अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसमें आगरा के जय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, कैलाशकांत हॉस्पिटल और डॉ. अनूप दीक्षित हाॅस्पिटल हैं। मथुरा के प्रभाकर हॉस्पिटल, सिटी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर और मैनपुरी का शिवम मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है। अलीगढ़ के राठी हॉस्पिटल और श्री साईं हाॅस्पिटल और हाथरस का सुजाता हॉस्पिटल शामिल है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button