पीएम NDA संसदीय दल की बैठक में पहुंचे:पहली बार TMC के बागी सांसद शामिल हुए; संसद में आज पेपर लीक से जुड़े बिल पर चर्चा- INA NEWS

संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में मंगलवार को NDA संसदीय दल की वीकली ‘मंगल मिलन’ बैठक हुई। इसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत NDA के कई सीनियर नेता और सांसद शामिल हुए। पहली बार नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) को भी बैठक में बुलाया गया। TMC से अलग होकर NCPI में शामिल हुए सांसद सुदीप बंदोपाध्याय, काकोली घोष, शताब्दी रॉय, शर्मिला सरकार और मिताली बाग समेत अन्य नेता बैठक में पहुंचे। बैठक में मानसून सत्र के दौरान सरकार की रणनीति, परीक्षा सुधार और अन्य अहम राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। संसद में आज पेपर लीक कानून संशोधन बिल पर चर्चा होगी। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बिल पर चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया है। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। चर्चा दोपहर 12 बजे शुरू हो सकती है। विपक्ष ने हंगामे के बीच सोमवार को चर्चा पर सहमति दी। लोकसभा में पेपर लीक की रोकथाम से जुड़ा ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ सोमवार को पेश किया गया था। इस बिल के जरिए 2024 में बने कानून में बदलाव किए जाएंगे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान होगा। राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बना सकेंगे। इन अदालतों में रोजाना सुनवाई होगी। संसद सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |