खबर शहर , Agra News: श्रीमद्भागवत कथा से ज्ञान और भक्ति का होता है उदय – INA

फतेहपुर सीकरी। ग्राम नगला बले (डाबर) में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। बैंड-बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कथा के पहले दिन कथा व्यास त्रिवेणी दास महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व समझाया। कहा कि भागवत कथा सुनने से ज्ञान और भक्ति का उदय होता है। यह केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक भी है। इस दौरान परीक्षित गिरीश कुमार, रामस्वरुप कुशवाहा, रतन सिंह, किशन सिंह, विजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह कुशवाहा, भरत सिंह, जनक सिंह शास्त्री, छोटेलाल, दीना चौधरी और पदम सिंह आदि उपस्थित रहे।