यूपी – राम मंदिर चढ़ावा: रिमांड पर आरोपियों को लेकर रवाना हुई पुलिस, मेडिकल के बाद शुरू होगी पूछताछ – INA

राम मंदिर चढ़ावा धनराशि व आभूषण चोरी प्रकरण में बुधवार सुबह पुलिस टीम जिला कारागार पहुंची और अदालत से मिली 40 घंटे की कस्टडी रिमांड पर तीनों आरोपियों—लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा व करुणेश पाण्डेय को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम सुबह 7:04 बजे जेल पहुंची थी और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सुबह करीब साढ़े सात बजे तीनों आरोपियों को लेकर रवाना हो गई।


Table of Contents

इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल के बाद पुलिस तीनों से गहन पूछताछ करेगी और उनकी निशानदेही पर चोरी की धनराशि व आभूषणों की बरामदगी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर सकती है।

पुलिस ने सात दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने 8 जुलाई सुबह 6 बजे से 9 जुलाई रात 10 बजे तक (कुल 40 घंटे) की पुलिस कस्टडी मंजूर की है। पुलिस लाइन में मेडिकल के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर प्रवेश द्वार (गेट) बंद कर दिए गए थे। रिमांड के दौरान इस मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने और नए खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button