Sport : शर्मनाक! टीम इंडिया को मिली टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे बड़ी हार, 76 रनों पर ढेर होकर बनाया अनचाहा रिकॉर्ड #INA

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 125 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के नाम दो शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गए हैं. इस मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के आगे इंडियन क्रिकेट टीम बौनी नजर आई. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बीते मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका तक नहीं दिया. टीम का 4 बल्लेबाजों ने सिर्फ दहाई का आंकड़ा पार किया. अन्य 6 खिलाड़ी 10 रनों से पहले ही ढेर हो गए. 

इसके साथ ही टीम इंडिया के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 76 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसके साथ ही उसके नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम रनों पर ऑलआउट होने का दूसरा सबसे कम स्कोर भी दर्ज हो गया. टीम इंडिया के लिए ये दोनों रिकॉर्ड़ शर्मनाक है. 

टी20 इंटरनेशनल में भारत की सबसे बड़ी हार का अंतर (रनों के हिसाब से)

इस हार के चलते टीम इंडिया को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले टीम इंडिया को साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. अब वो इंग्लैंड से 125 रनों से हार चुकी है. 

  • 125 रन से इंग्लैंड के खिलाफ, ट्रेंट ब्रिज, 2026
  • 80 रन से न्यूजीलैंड के खिलाफ, वेलिंगटन, 2019
  • 76 रन से साउथ अफ्रीका के खिलाफ, अहमदाबाद, 2026
  • 51 रन से साउथ अफ्रीका के खिलाफ, मुल्लानपुर, 2025
  • 50 रन से न्यूजीलैंड के खिलाफ, विशाखापत्तनम, 2026

T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का सबसे कम ऑल-आउट टोटल

इस हार की बदौलत टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया अपने दूसरे सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई. 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पूरी टीम 74 रन बनाकर सिमट गई थी. अब वो इंग्लैंड के खिलाफ 76 रनों पर ढेर हो चुकी है. 

  • 74 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2008
  • 76 बनाम इंग्लैंड, ट्रेंट ब्रिज, 2026
  • 79 बनाम न्यूजीलैंड, नागपुर, 2016
  • 92 बनाम साउथ अफ्रीका, कटक, 2015
  • 101 बनाम श्रीलंका, पुणे, 2016
  • 102 बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024

कैसा रहा भारत-इंग्लैंड मैच का हाल

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रनों से करारी हार इंडियन क्रिकेट टीम को मिली.  ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए. इस मुकाबले को जीतने के लिए टीम इंडिया को  202 रनों के लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया 11.4 ओवर में 76 रनों पर ढेर हो गई और 125 रनों के बड़ें अंतर से मुकाबला हार गई.

इस मुकाबले में भारत के लिए अभिषेक शर्मा 10, वैभव सूर्यवंशी ने 5 गेंदों में 13, ईशान किशन 13 और अक्षर पटेल ने 10 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए. वहीं आर्चर ने 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. आदिल रशीद ने 2 विकेट मिले.

इससे पहले इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट ने 44 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली. वहीं, जोस बटलर ने 21 गेंदों में 36 रन बनाए. सैम करन ने 24 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए, हैरी ब्रूक के बल्ले से 16 रन निकले. भारत के लिए हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए जबकि 1 विकेट अक्षर पटेल को मिला.

ये भी पढ़ें : ‘हमने खराब क्रिकेट खेला, खिलाड़ियों को सोचना होगा…’ भारत की करारी हार पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, जानें किसे बताया दोषी?

शर्मनाक! टीम इंडिया को मिली टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे बड़ी हार, 76 रनों पर ढेर होकर बनाया अनचाहा रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button