Sport : 'हमने खराब क्रिकेट खेला, खिलाड़ियों को सोचना होगा…' भारत की करारी हार पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, जानें किसे बताया दोषी? #INA

Shreyas Iyer statement : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के हाथों तीसरे टी20 मैच में मिली 125 रनों की करारी हार पर बड़ा बयान दिया है. दरअसल, बीते मंगलवार यानी 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा टी20 मैच खेला गया था. इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए. टीम इंडिया 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11.4 ओवर में 76 रनों पर ढेर हो गई और 125 रनों के बड़ें अंतर से मुकाबला हार गई.

इस मैच में भारत का कोई भी बल्लेबाज 13 रनों से अधिक स्कोर नहीं कर पाया. टीम के बल्लेबाजों का स्कोर किसी मोबाइल नंबर की तरह लग रहा था. इस करारी और शर्मनाक हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दे डाला है. उन्होंने क्या कहा है और किसे हार का जिम्मेदार बताया है, आइए जानते हैं.

इंग्लैंड से मिली करारी हार पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

श्रेयस अय्यर ने टीम के परफॉर्मेंस पर कहा कि, ‘मुझे लगता है कि यह बहुत बुरा था. सच कहूं तो, मैं इससे बेहतर शब्द इस्तेमाल नहीं कर सकता. इतने बड़े अंतर से हारना निश्चित रूप से मंजूर नहीं है. सबसे पहली बात, मुझे लगता है कि हमें इस हार को स्वीकार करना होगा और पूरी तरह से ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा और देखना होगा कि हमने क्या गलत किया. विकेट को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि यह 200 रन का विकेट था, लेकिन इसके अलावा, जिस तरह से हमने बैटिंग की, हमने पावरप्ले में चार (पांच) विकेट गंवा दिए. मुझे लगता है कि उसी ने मोमेंटम बनाया और पक्का मुझे लगता है कि हम वहां हार गए. इसलिए, हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा’.

पिच और मैदान को लेकर अय्यर ने बोली बड़ी बात

श्रेयस ने आगे बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे लगता है कि टीम मीटिंग में आने के बाद आप बहुत कुछ प्लान कर सकते हैं, लेकिन एक बार जब आप मैदान पर आते हैं, तो आपको जितनी जल्दी हो सके एडजस्ट करने की जरूरत होती है और यह पता लगाने की कोशिश करनी होती है कि किसी खास विकेट पर कौन सी लेंथ पर बॉलिंग करना जरूरी है. आज की तरह (पिच), हार्ड लेंथ बॉलर्स की काफी मदद कर रही थी. मुझे लगता है कि हमने उतना अच्छा नहीं किया और हमारी बैटिंग में भी लू फॉल रहे. मुझे लगता है कि जब आप 200 रन का पीछा कर रहे हों तो आपको अपनी इनिंग्स को तेज करने की जरूरत होती है. आपको एक तय पैटर्न बनाना होगा कि आप उस इनिंग्स को कैसे खेलेंगे. इसलिए, हम उसमें थोड़े पीछे रह गए तो निश्चित रूप से एग्जिक्यूशन बहुत खराब था’.

श्रेयस अय्यर ने वापसी पर दिया बड़ा बयान

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि, ‘यह मजबूती से वापसी करने का एक शानदार मौका है. पहले जो हुआ उसके बारे में ज्यादा मत सोचो. हमने पक्का बहुत खराब क्रिकेट खेला है, लेकिन उससे बहुत कुछ सीखा भी है. खिलाड़ियों को यह सोचना शुरू करना होगा कि टीम पर कैसे असर डाला जाए या मोमेंटम कैसे बनाया जाए. तो निश्चित रूप से हर व्यक्ति को खुद सोचना होगा और देखना होगा कि वे मैच कैसे जीत सकते हैं और उस तरह की जिम्मेदारी कैसे ले सकते हैं’.

ये भी पढ़ें : IND vs ENG 3rd T20I: फिल साल्ट ने खेली 70 रनों की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 202 रनों का बड़ा लक्ष्य

'हमने खराब क्रिकेट खेला, खिलाड़ियों को सोचना होगा…' भारत की करारी हार पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, जानें किसे बताया दोषी?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button