Sport : अर्जेंटीना ने मारी क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार एंट्री, स्विट्जरलैंड ने 1954 के बाद रचा इतिहास, टॉप-8 में सीट की पक्की #INA

FIFA World Cup 2026 : अर्जेंटीना और मिस्र के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 का धमाकेदार मुकाबला खेला गया. मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हरा दिया. इसके साथ ही अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है, वहीं, मिस्र की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. वहीं एक अन्य मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. स्विट्जरलैंड ने 1954 के बाद पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है. 

अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराया 

इस मुकाबले में अर्जेंटीना मिस्र से एक समय 0-2 से पिछड़ गई थी. उस समय लग रहा था कि अर्जेंटीना की टीम हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी. वहीं मिस्र की टीम क्वार्टर फाइनल में आसानी से जगह बना लेगी. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया इस मुकाबले में अर्जेंटीना ने शानदार वापसी की और मुकाबले को  3-2 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं मिस्र की टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया.

मिस्र ने 2-0 से बनाई अर्जेंटीना पर बढ़त 

अटलांटा में खेले गए इस मैच लियोनेल मेसी ने एक गोल में असिस्ट करने के बाद खुद भी एक गोल किया, जबकि एंजो फर्नांडीज ने स्टॉपेज टाइम (90+3′) में विजयी गोल दागा और अपनी टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में आगे बढ़ा दिया. इस मैच में मिस्र के लिए यासर इब्राहिम (15वें मिनट) और मुस्तफा जिको (62वें मिनट) ने गोल किए थे. मिस्स का स्कोर 2-0 था. ऐसे में मौजूदा चैंपियन के टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा बढ़ गया. 

मेसी ने पलटी हारी हुई बाजी

जब टीम पर मुश्किल आई तो मेसी ने अपना जादू दिखाया. मैसी ने पहले उन्होंने अटैक शुरू किया और 79वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो के गोल में मदद की. इसके बाद 83वें मिनट में खुद भी गोल किया. अर्जेंटीना के कप्तान के लिए सही जगह गिरी और उन्होंने उसे गोल की तरफ किक किया. गोलकीपर शोबेइर ने गेंद को छूने की कोशिश की, लेकिन वह बार से टकराकर अंदर चली गई और स्कोर 2-2 हो गया. यहां से टीम को जीत के लिए सिर्फ 1 गोल की जरूरत थी. इसके बाद एंजो फर्नांडीज ने स्टॉपेज टाइम के तीसरे मिनट में एक शानदार गोल करके अर्जेंटीना की जीत सुनिश्चित करते हुए स्कोर 3-2 कर दिया.

स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को 4-3 से हराया

वैंकूवर में हुए इस मैच में दोनों टीमें निर्धारित 90 मिनट और अतिरिक्त समय में भी कोई गोल नहीं कर सकीं. इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें स्विट्जरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलंबिया को 4-3 से हरा दिया. इसके साथ ही स्विट्जरलैंड क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई.

वहीं कोलंबिया फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. रूबेन वर्गास ने विजयी किक मारकर स्विट्जरलैंड को सात दशकों में पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अंतिम-8 में स्विट्जरलैंड का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा. 

ये भी पढ़ें : फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हुए तो रोनाल्डो नहीं रोक पाए आंसू, स्पेन से मिली हार से खत्म हुआ पुर्तगाल का सफर

अर्जेंटीना ने मारी क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार एंट्री, स्विट्जरलैंड ने 1954 के बाद रचा इतिहास, टॉप-8 में सीट की पक्की





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button