खबर शहर , सीएम ग्रिड के काम की सुस्त रफ्तार: 30 जून तक होना था सड़क निर्माण, अब तक 10 फीसदी हुआ काम; DM ने लगाई फटकार – INA

मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद भी सीएम ग्रिड योजना में लापरवाही जारी है। मंगलवार को डीएम मनीष बंसल ने सीएम ग्रिड की सड़कों की समीक्षा की तो पता चला कि टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार तक महज 10 फीसदी और हरीपर्वत से दिल्ली गेट तक 15 फीसदी काम ही हो पाया है। डीएम ने काम कर रही कंपनियों कोणार्क एसोसिएट और श्रीराम कंस्ट्रक्शन को लापरवाही पर फटकार लगाई। साथ ही नगर आयुक्त को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी जांच कराने के आदेश दिए। उन्होंने टेंडर की शर्तों समेत पूरा ब्योरा तलब किया है।


अमर उजाला ने टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार, बसई से इंद्रापुरम, सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट और हरीपर्वत से दिल्ली गेट तक चल रहे सीएम ग्रिड योजना के कामों में गड़बड़ियों का खुलासा किया था। मंडलायुक्त के बाद डीएम मनीष बंसल ने समीक्षा की तो हालात बेहद खराब निकले। स्मार्ट सिटी सभागार में हुई बैठक में डीएम ने हर बिंदु पर जवाब मांगा।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button