Sports- Explainer: मिस्र के कोच ने क्यों बनाया ‘X’ का साइन? जानें फुटबॉल मे इसके मयाने क्या और इस विवाद की पूरी कहानी -#INA

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में मंगलवार देर रात एक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जिसने पूरी फुटबॉल दुनिया को हैरान कर दिया है। मैदान पर डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट तो कटा लिया, लेकिन खेल के आखिरी पलों में मिस्र के हेड कोच होसाम हसन और फ्रांसीसी रेफरी फ्रेंकोइस लेटेक्सियर के बीच हुई एक तीखी बहस ने नए विवाद को जन्म दे दिया है।


Table of Contents



बीच मैदान पर कोच हसन अचानक रेफरी के सामने अपनी बाहें क्रॉस करके ‘X’ का साइन बनाने लगे। आमतौर पर यह जेश्चर नस्लवाद के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने के लिए बनाया जाता है, लेकिन रेफरी लेटेक्सियर ने इसे देखते ही तुरंत अपनी जेब से निकालकर कोच हसन को यलो कार्ड थमा दिया। आइए जानते हैं आखिर मैदान पर क्या हुआ था और फीफा का असल नियम क्या कहता है…

Credit By Amar Ujala

Back to top button