Sport : 'वो इस सीरीज में वापसी नहीं कर सकते…' संजू सैमसन को नहीं खिलाने पर गौतम गंभीर का बयान, हार पर बोली बड़ी बात #INA

Gautam Gambhir on Sanju Samson : इंडियन क्रिकेट टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में टीम इंडिया का हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड इस सीरीज में 2-0 से अजेय हो चुकी है. वहीं टीम इंडिया अब इस सीरीज को जीत तो नहीं सकती है लेकिन उसके पास मौका होगा कि वो इस सीरीज के बाकी दो मैच जीतकर सीरीज बचा सके और पांच मैचों की टी20 सीरीज को 2-2 से बराबरी कर सके. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है.
दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार को तीसरा टी20 मैच खेला गया. नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रनों का लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 11.4 ओवर में 76 रनों पर ऑलआउट हो गई और 125 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई. इस करारी हार के बाद गौतम गंभीर पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. उन्होंने इस दौरान संजू सैमसन को नहीं खिलाने को लेकर बड़ा बया दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
#GautamGambhir addresses #SanjuSamson’s place in the T20I squad against England! 🇮🇳
He backs #SanjuSamson’s phenomenal #T20WorldCup contribution while highlighting that performance and results dictate the ultimate playing XI. 🔥#ENGvIND, 4th T20I | THU, 9th JULY, 9 PM pic.twitter.com/Ruj3TdN6Rp
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 8, 2026
संजू सैमसन पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान
गौतम गंभीर ने कहा कि, ‘संजू सैमसन के बारे में हम बहुत साफ हैं कि, उन्होंने भारत के लिए जो किया है वह जबरदस्त है और कभी-कभी आपको किसी खिलाड़ी का फॉर्म देखना होता है. ऐसा कोई पक्का नियम नहीं है कि वह इस सीरीज में वापसी नहीं कर सकते हैं’.
Gautam Gambhir said : “We are absolutely clear that what Sanju Samson has done for India at World Cup has been phenomenal, and sometimes you just have . look at the form as well of a certain player Or there is any hard and fast rule that he cannot make a
comeback in this series… pic.twitter.com/dfOKSZBh9U— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) July 7, 2026
हार पर क्या बोले गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने इस हार पर कहा कि, ‘हम एक नई टीम हैं. पिछला वर्ल्ड कप जीतने के बाद हम बहुत सी नई चीजें आजमा रहे हैं. हमने वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को मौके दिए हैं. जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं हैं, हार्दिक पांड्या टीम में नहीं हैं और हम कुल मिलाकर कई बदलाव कर रहे हैं’.
Gautam Gambhir:
“We are a new team. After winning the last World Cup, we’re trying a lot of new things. We’ve given opportunities . players like Vaibhav Sooryavanshi. Jasprit Bumrah isn’t in the team, Hardik Pandya isn’t in the team and we’re making several changes overall!”… pic.twitter.com/9U4rC7v8ZR
— Fan GillTheWill (@GillTheWill77) July 8, 2026
इसके अलावा गौतम गंभीर ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अन्य सवाल का भी जवाब दिया. बतौर हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी लगातार 4 मैचों में हार मिलना आसान नहीं है. इसमें से 2 मैचों में हार तो आयरलैंड के खिलाफ आई हैं. अब इंग्लैंड से 2 मैच भी टीम हार चुकी है. इस सीरीज का चौथा मैच अब 9 जुलाई को खेला जाएगा.
I agree . this point what Gambhir said , i back on this. But the real question is :
-Why poor planning and execution. -Why this is not even look like India A or B.
-Why Performance is poor of all players.
-Are team in some internal pressure of losing spot.
-Why too much…— Sunil Gavaskar (@virender_swag) July 8, 2026
इस मुकाबले में भारत के लिए अभिषेक शर्मा 10, वैभव सूर्यवंशी ने 5 गेंदों में 13, ईशान किशन 13 और अक्षर पटेल ने 10 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए. वहीं आर्चर ने 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. आदिल रशीद ने 2 विकेट मिले.
इससे पहले इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट ने 44 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली. वहीं, जोस बटलर ने 21 गेंदों में 36 रन बनाए. सैम करन ने 24 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए, हैरी ब्रूक के बल्ले से 16 रन निकले. भारत के लिए हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए जबकि 1 विकेट अक्षर पटेल को मिला.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं बना पा रहे टीम इंडिया के लिए रन, क्या इस वजह के चलते नहीं चल रहा उनका बल्ला?
'वो इस सीरीज में वापसी नहीं कर सकते…' संजू सैमसन को नहीं खिलाने पर गौतम गंभीर का बयान, हार पर बोली बड़ी बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,