यूपी – यूपी: प्रदेश में बारिश की साथ बरसी आफत भी, हुईं 14 मौतें, 46 जिलों में आज भारी बरसात का अलर्ट; स्कूल बंद – INA


यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। प्रदेश में बारिश राहत के साथ आफत लेकर भी आई। गुरुवार को बारिश की वजह से हुए अलग-अलग हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई। बारिश को देखते हुए मेरठ, मुजफ्फर नगर, बिजनौर, सहारनपुर में आज 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।
बारिश में जान गंवाने वाले लोगों में सबसे ज्यादा पूर्वांचल के हैं। गोरखपुर-बस्ती मंडल के आठ लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। बुलंदशहर में दो लोगों की मौत दीवार गिरने से हो गई। अत्यधिक बारिश की वजह से कई जिलों का संपर्क भी टूट गया।