Sport : 31 साल बाद विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी बने एलेक्जेंडर ज्वेरेव, ब्रिटेन के प्लेयर को हराकर रचा इतिहास #INA

Alexander Zverev: जर्मनी के स्टार खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने विंबलडन 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में इतिहास रच दिया है. एलेक्जेंडर ज्वेरेव अपने 10 साल के करियर में पहली बार विंबलडन के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. इसी के साथ वह 31 साल बाद विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. साल 1995 के बाद पहली बार किसी जर्मन खिलाड़ी ने विंबलडन के फाइनल में अपनी जगह बनाई है. इससे पहले जर्मनी के बोरिस बेकर ने 31 साल पहले विंबलडन का फाइनल मैच खेला था. इतना ही नहीं बोरिस बेकर और माइकल स्टिच के बाद विंबलडन के फाइनल में पहुंचने वाले सिर्फ तीसरे जर्मन पुरुष खिलाड़ी बने हैं. एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने सेमीफाइनल मैच में ब्रिटेन के आर्थर फेरी को लगातार तीनों सेटों में 7-6, 6-2, 6-4 से आसानी से हराकर फाइनल में एंट्री मारी है.

लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे एलेक्जेंडर ज्वेरेव

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने लगातार दूसरी बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है. इसी साल 2026 में उन्होंने फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था. अब वह विंबलडन खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर हैं. ज्वेरेव ने सेमीफाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया और पहले सेट के बाद तो उन्होंने ब्रिटेन के आर्थर फेरी को गेम में बने ही नहीं रहने दिया.

पहले सेट में फेरी ने ज्वेरेव को जरूर टक्कर दी. लेकिन, जब बात टाईब्रेक पर आई तो वह एक भी पॉइंट हासिल नहीं कर पाए. इस तरह ज्वेरेव ने पहला सेट 7-6 से अपने नाम किया. इसके बाद उन्होंने बाकी दोनों सेट 6-2, 6-4 से आसानी से जीता और फाइनल में अपनी जगह बनाई. यह मुकाबला 2 घंटे और 13 मिनट तक चला.

पहली बार विंबलडन फाइनल खेलेंगे ज्वेरेव

विंबलडन फाइनल में पहुंचने के साथ ही एलेक्जेंडर ज्वेरेव अब चारों ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाली दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन, यूएस ओपन और विंबलडन को ग्रैंड स्लैम कहा जाता है. जर्मनी के लिए आखिरी बार साल 1991 में माइकल स्टिच ने विंबलडन का खिताब जीता था. अब ज्वेरेव पहली बार विंबलडन का फाइनल खेलेंगे, तो उनके देश को उनसे काफी उम्मीद होगी.

एलेक्जेंडर ज्वेरेव इससे पहले विंबलडन के ‘राउंड ऑफ 16’ से कभी आगे नहीं बढ़ पाए थे. इतना ही नहीं, इस साल 2026 में उन्होंने तीसरी बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में अपनी जगह बनाई है. इसी साल उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन के फाइनल खेले थे. इस दौरान उन्होंने फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था, जबकि ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में उन्हें हार मिली थी. व

जैनिट सिनर ने दूसरे सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया

वहीं विंबलडन के दूसरे सेमीफाइनल मैच में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन जैनिट सिनर ने 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच को हरा दिया है. उन्होंने एक बेहद रोमांचक और एकतरफा मुकाबले में नोवाक जोकोविच को लगातार तीनों सेटों में 6-4, 6-4, 6-4 से हराया. इसी साथ ही सिनर ने लगातार दूसरी बार विंबलडन के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. 

यह भी पढ़ें:  Explainer: अगर ऐसा हुआ तो भारत का ओलंपिक में क्रिकेट खेलने का सपना हो सकता है चकनाचूर, जानें इसके पीछे का पूरा गणित

31 साल बाद विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी बने एलेक्जेंडर ज्वेरेव, ब्रिटेन के प्लेयर को हराकर रचा इतिहास





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button