UP News: दिल्ली, UP-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट… उत्तराखंड में बाढ़ का खतरा; कैसा रहेगा आज MP, राजस्थान समेत इन राज्यों का मौसम – INA

IMD Weather Update: देश भर में मानसून सक्रिय हो गया है. आज दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है. पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर और यूपी सहित कई अन्य राज्यों में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से बहुत राहत मिली है, लेकिन उमस बहुत बढ़ गई है. मौसम विभा के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आइए जानते हैं कि आज यूपी, बिहार, एमपी और राजस्थान सहित अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने 11 से 16 जुलाई देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले कई दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा.
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?
आईएमडी के मुताबिक आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अनुमान है. 11 से 12 जुलाई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
उत्तराखंड में बाढ़ का खतरा
आईएमडी ने अगले 24 घंटों के लिए उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल जिलों में कम से मध्यम स्तर के बाढ़ का जोखिम जताया है. लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है.
इन राज्यों में जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 13 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 से 14 जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
एमपी-राजस्थान में क्या है मौसम का हाल?
पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी अगले सप्ताह तक कई स्थानों पर बारिश जारी रहने की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं राजस्थान में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है.
असम से लेकर कर्नाटक तक बारिश
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है. इन राज्यों के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है.
कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.
दिल्ली, UP-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट… उत्तराखंड में बाढ़ का खतरा; कैसा रहेगा आज MP, राजस्थान समेत इन राज्यों का मौसम
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,