यूपी – ‘हैवान’ बेनकाब: न रिश्ता देखा, न मर्यादा रखी; परिवार में ही मासूम बने शिकार, ड्राइव में थे अश्लील वीडियो-फोटो – INA

उत्तर प्रदेश के कानपुर में संयुक्त परिवार में रहने वाली मासूम बच्चियों और युवतियों के 15 से 20 अश्लील वीडियो बनाकर गूगल ड्राइव में सेव करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक चमनगंज निवासी है और उसकी उम्र 24-25 वर्ष है।



अपर पुलिस उपायुक्त अपराध अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर गूगल से मिले डाटा साइबर टिप लाइन के माध्यम से मामला प्रकाश में आया था।


Credit By Amar Ujala

Back to top button