Sport : IND W vs ENG W Test : क्रांति गौड़ ने गेंद से बिखेरा जलवा, दूसरे दिन की शुरुआत में ही चटकाए इतने विकेट #INA

IND W vs ENG W Test : भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है, आज दूसरे दिन की शुरुआत में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने गेंद के साथ अपना जलवा बिखेर दिया है. उन्होंने अब तक इस मुकाबले में अकेले ही 3 विकेट हासिल कर लिए हैं. उनके साथ-साथ सायली सतघरे ने भी 1 विकेट हासिल किया है. इसकी बदौलत इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 17. 4 ओवर में 47 रनों के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. 

क्रांति गौड़ ने गेंद से बिखेरा जलवा

क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एकमात्र टेस्ट में अपने जलवा बिखेरा है. उन्होंने इंग्लैंड की पारी का पहला विकेट भी हासिल किया था. इस टेस्ट मैच के पहले दिन क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को 2 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन की रहा दिखाई थी. उन्होंने भारत को टेस्ट मैच के पहले दिन ही सफलता दिला दी थी. अब दूसरे दिन उन्होंने 2 और विकेट चटका कर इंग्लैंड को 50 से नीचे ही 4 विकेट पर ला दिया. 

क्रांति गौड़ ने अपनी दूसरी सफला और टेस्ट मैच के दूसरे दिन की पहली सफलता इंग्लैंड की दूसरी सलामी बल्लेबाज माइया बौशियर के रूप में हासिल की. क्रांति ने बौशियर को यास्तिका भाटिया के हाथों कैच आउट कराया. उससे पहले माइया बौशियर ने 52 बॉल में 3 चौकों की मदद से कुल 23 रनों की पारी खेली. 

इसके बाद क्रांति गौड़ ने अपना तीसरा विकेट एलिस कैप्सी के रूप में हासिल किया. क्रांति ने 13 बॉल में 2 चौकों की मदद से 9 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहीं, एलिस कैप्सी को बोल्ड कर अपनी तीसरी सफलता दिलाई. क्रांति के अलावा आज भारत को एक सफलता सायली सतघरे ने भी दिलाई. उन्होंने 25 बॉल में 1 चौके की मदद से 6 रनों पर खेल रही, हीथर नाइट को एलबीड्ब्ल्यू आउट करा कर पवेलियन की राह दिखाई. 

इंग्लैंड ने 4 विकेट पर अब तक बनाए 86 रन

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन अब तक यानी 24 ओवर में 4 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं. इस समय इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर ब्रंट और 21 रन बनाकर और एमी जोन्स 26 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर बनी हुई हैं. 

भारत के लिए स्मृति मंधाना ने बनाए सबसे ज्यादा रन

इससे पहले लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 74.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए थे. भातर के लिए सबसे ज्यादा रन स्मृति मंधाना ने बनाए. मंधाना ने 108 बॉल में 11 चौके और 1 छक्के के साथ 83 रनों की पारी खेली. उनके अलावा टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 और दीप्ति शर्मा ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. 

इनके अलावा इंडियन महिला क्रिकेट टीम के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज ने 35 रनों की पारी खेली. वहीं यास्तिका भाटिया ने 12 रन बनाए. इस मुकाबले में ऋचा घोष और स्नेहा राणा के बल्ले से 13-13 रनों की पारी निकली थी. 

ये भी पढ़ें : ‘उनको कोई घर में नहीं पूछता…’ पाकिस्तान क्रिकेटर्स की गजब बेइज्जती, जानिए किस बात पर हुए शर्मसार

IND W vs ENG W Test : क्रांति गौड़ ने गेंद से बिखेरा जलवा, दूसरे दिन की शुरुआत में ही चटकाए इतने विकेट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button