Sport : Explainer: इंग्लैंड की पिचों पर ODI में रोहित शर्मा क्यों हैं इतने घातक? जानें इसके पीछे के तकनीकी कारण #INA

Rohit Sharma: भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर 5 टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है. टी20 सीरीज खत्म होने के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के जरिए दोनों भारतीय पूर्व कप्तानों, रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी होगी. अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर रोहित और विराट अपनी तैयारियों को अंजाम देने के लिए तैयार हैं. जब भी इंग्लैंड में खेलने की बात होती है तो एशियन बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं, क्योंकि वहां की पिचों पर काफी उछाल के साथ गेंद हवा में तैरती है और टप्पा खाने के बाद हरकत भी करती है. लेकिन रोहित शर्मा को इंग्लैंड की धरती काफी पसंद है, चाहे वनडे हो या टी20 इंटरनेशनल, हिटमैन का बल्ला इंग्लैंड की धरती पर जमकर चलता है. आसान भाषा में कहें तो रोहित शर्मा इंग्लैंड की धरती पर काफी खतरनाक बल्लेबाजी करते हैं. तो चलिए सीरीज शुरू होने से पहले इस आर्टिकल में जानते हैं कि आखिर हिटमैन इंग्लैंड में इतने घातक क्यों हो जाते हैं. 

इंग्लैंड की पिचों पर इतने घातक क्यों हो जाते हैं रोहित शर्मा?

रोहित शर्मा को इंग्लैंड की परिस्थितियां इसलिए पसंद हैं क्योंकि वह बैक-फुट के बेहद बेहतरीन खिलाड़ी हैं. इंग्लैंड की पिचों की मिट्टी और वहां के मौसम के कारण अतिरिक्त और असमान उछाल देखने को मिलता है. इस वक्त अतिरिक्त उछाल (एक्स्ट्रा बाउंस) को रोहित शर्मा से बेहतर दुनिया में कोई और बल्लेबाज नहीं खेल सकता है. रोहित शॉर्ट-पिच गेंदों पर पुल शॉट खेलने में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. वह असमान उछाल पर भी आसानी से अपने पसंदीदा पुल और हुक शॉट्स खेलते हैं और लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं.

इंग्लैंड में रोहित शर्मा का बल्ला चलना का ये भी है तकनीकी कारण

इंग्लैंड की पिचों पर व्हाइट गेंद 10-12 ओवर के बाद स्विंग होना बंद हो जाती है. इसके बाद पिचें पूरी तरह सपाट हो जाती हैं. रोहित शर्मा पारी की शुरुआत में गेंद को शरीर के बहुत पास और आखिरी सेकेंड में खेलते हैं. यानी वो शुरुआत में संभलकर खेलते हैं और जैसे ही गेंद की स्विंग बंद होती है, वह इसका पूरा फायदा उठाते हैं और जमकर रन बनाते हैं. रोहित इंग्लैंड में अपनी बेहतरीन बैकफुट तकनीक और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर वनडे क्रिकेट में खूब रन बटोरते हैं.

इंग्लैंड में रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड

इंग्लैंड की पिचों पर रोहित शर्मा का प्रदर्शन अविश्वसनीय रहा है. वहां वनडे मैचों में ‘हिटमैन’ अब तक गेंदबाजों के लिए बेहद घातक साबित हुए हैं. उन्होंने इंग्लैंड में साल 2011 से 2022 के बीच खेले 27 वनडे मैचों की 27 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 1428 रन बनाए हैं, जिसमें वह 5 बार नाबाद लौटे हैं. इंग्लैंड की पिचों पर रोहित का वनडे औसत 64.90 का और स्ट्राइक रेट 90.78 का रहा है. उन्होंने इंग्लैंड में कुल वनडे में 7 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं, जो किसी भी मेहमान बल्लेबाज द्वारा वहां लगाए गए सबसे ज्यादा वनडे शतक हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 140 रन रहा है और अपनी बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने कुल 150 चौके और 32 छक्के लगाए हैं.

इंग्लैंड में रोहित शर्मा का वनडे औसत 64.90 का है. यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड की धरती पर कम से कम 10 पारियां खेलने वाले किसी भी विदेशी बल्लेबाज का सबसे सर्वश्रेष्ठ औसत है. उनका यह प्रदर्शन उनके ओवरऑल करियर वनडे औसत (48.83) से भी बहुत ज्यादा ऊंचा है. 

इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा का टी20I रिकॉर्ड

रोहित शर्मा का इंग्लैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड बेहद शानदार है. उन्होंने साल 2009 से 2022 के बीच इंग्लैंड में कुल 12 टी20I मुकाबले खेले हैं, जिनकी 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 33.50 की औसत और 133.46 के स्ट्राइक रेट से कुल 335 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान हिटमैन के बल्ले से 37 चौके और 11 छक्का निकला है. इसके साथ ही, रोहित शर्मा इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा टी20I रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं. 

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

रोहित शर्मा इंग्लैंड की धरती पर ज्यादा टेस्ट मैच नहीं खेले हैं. वह साल 2014 से 2023 के बीच इंग्लैंड में कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनकी 14 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 524 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 40.30 का रहा है, जबकि रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 127 रन रहा है. टेस्ट फॉर्मेट में उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 62 चौके और 5 छक्के निकले हैं.

यह भी पढ़ें:  भारत में कितने बजे से शुरू होगा FIFA वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल मैच? नॉर्वे-इंग्लैंड के बाद अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड की होगी भिड़ंत

 

Explainer: इंग्लैंड की पिचों पर ODI में रोहित शर्मा क्यों हैं इतने घातक? जानें इसके पीछे के तकनीकी कारण





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button