UP News: शरीर पर कपड़ा नहीं, खून से सना चेहरा… कैसे मॉल के बेसमेंट में पहुंची मासूम? गाजियाबाद रेप और मर्डर की Inside Story – INA

Ghaziabad News: गाजियाबाद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट से सात साल की मासूम बच्ची का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई, जबकि उसकी मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई. पुलिस ने रेप, हत्या, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. आइए जानते हैं इस जघन्य रेप और हत्याकांड की पूरी कहानी…

घर के बाहर खेलते समय लापता हुई थी बच्ची

पुलिस के अनुसार, मृत बच्ची एक निर्माणाधीन मॉल में काम करने वाले मजदूर की बेटी थी. परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पिछले कुछ वर्षों से निर्माण स्थल के पास ही रह रहा था. परिजनों के मुताबिक, बीते शुक्रवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी वह अचानक लापता हो गई. काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी.

ये भी पढे़ं- गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल के अंदर मिली 7 साल की बच्ची की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में मिला शव

रात करीब एक बजे राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट से बच्ची का शव बरामद हुआ. परिजनों का आरोप है कि शव अर्धनग्न अवस्था में था. शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे. बच्ची के सिर और चेहरे से खून बह रहा था. हाथ-पैरों पर भी चोट के निशान मिले. घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सात साल की बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई. रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई. इसके बाद पुलिस ने मामले में BNS की संबंधित धाराओं के साथ रेप, हत्या, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी.

CCTV फुटेज से संदिग्धों की तलाश

जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. शुरुआती फुटेज में कुछ संदिग्ध लोगों को बच्ची के साथ जाते हुए देखा गया है. पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की पुष्टि कर रही है. बताया जा रहा है कि कुछ संदिग्धों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से दो लोग अभी फरार बताए जा रहे हैं.

चार से पांच संदिग्ध हिरासत में, दो गिरफ्तार होने की चर्चा

पुलिस ने फिलहाल चार से पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, कुछ स्थानीय सूत्रों का दावा है कि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है. हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से गिरफ्तार आरोपियों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मजबूत केस तैयार किया जा रहा है.

परिजनों ने लगाए गैंगरेप और हत्या के आरोप

मासूम के परिजनों का आरोप है कि बच्ची का पहले अपहरण किया गया, फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में पहचान छिपाने के लिए उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग की है.

पुलिस का बयान

नंदग्राम सर्कल की एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट से बच्ची का शव मिलने के बाद तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

शरीर पर कपड़ा नहीं, खून से सना चेहरा… कैसे मॉल के बेसमेंट में पहुंची मासूम? गाजियाबाद रेप और मर्डर की Inside Story


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button