Sport : IND vs ENG: जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बीच ऐतिहासिक साझेदारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 258 रनों का विशाल लक्ष्य #INA

IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मैच साउथेम्प्टन के द रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. एक बार फिर इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है. इंग्लैंड ने सिर्फ 3 विकेट पर 257 रनों का विशाल स्कोर बनाया है. ओपनर जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक ने दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की. बटलर ने शतक लगाया. जबकि हैरी ब्रूक ने नाबाद 95 रन बनाए.
भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पारी की शुरुआत फिलिप सॉल्ट और जोस बटलर ने की. दूसरे ही ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने फिल साल्ट के रूप में इंग्लैंड को पहला झटका दिया. फिल साल्ट 9 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों की जो पिटाई हुई है, उसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे.
जोस बटलर ने कप्तान हैरी ब्रूक के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाजों ने बेखौफ होकर बल्लेबाजी की. ऐसा लग रहा था कि वो भारतीय गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. हर ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने छक्के-चौके लगाए और दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की. यह टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है.
ऐसी है भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग 11:
भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.
यह भी पढ़ें: Explainer: इंग्लैंड की पिचों पर ODI में रोहित शर्मा क्यों हैं इतने घातक? जानें इसके पीछे के तकनीकी कारण
IND vs ENG: जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बीच ऐतिहासिक साझेदारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 258 रनों का विशाल लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,