यूपी – खुशी से खिल उठे चेहरे: 35 वर्ष पुराने राजस्व मामले का 35 मिनट में हुआ समाधान, किसानों को मिली संशोधित खतौनी – INA

राजस्व अभिलेखों में त्रुटि के 35 साल पुराने मामले का एसडीएम आदेश सिंह सागर ने 35 मिनट में समाधान कर दिया। किसानों को संशोधित खतौनी मिलने से उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। मामला वर्ष 1991 के बैनामे का है। इसमें दो भाइयों के नाम प्रकाश व विशाल अंकित कर दिए गए थे जबकि उनके पूर्ण नाम क्रमशः प्रकाश शर्मा और राजविशाल थे। यही त्रुटि राजस्व अभिलेखों में भी दर्ज हो गई।