यूपी – Chitrakoot: सांप के डसने से दो की मौत, एक महिला अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर – INA

चित्रकूट जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सांप के डसने से एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। एक अन्य महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। राजापुर थाना क्षेत्र के उत्तमपुर निवासी बड़कू राम (60) को धान की नर्सरी की सिंचाई करते समय सांप ने डस लिया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह, सदर कोतवाली क्षेत्र के बरमपुर निवासी चंपा देवी (46) को शुक्रवार रात घर में सोते समय सांप ने डस लिया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी भी मौत हो गई। भरतकूप के पहरा निवासी आरती देवी (36) को भी रात में सांप ने डस लिया, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button