यूपी – खूनी खेल: खेत पर कब्जे के विवाद में महिला की बेरहमी से हत्या, जेल से छूटकर आया था हत्यारोपी – INA

इकदिल के हिरनपुर गांव में खेत पर कब्जे के विवाद में जेल से छूटे पत्नी के हत्यारोपी ने परिवार और साथियों के साथ महिला को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला को पहले निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की तहरीर पर सात नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
हिरनपुर निवासी रानी देवी (42) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित अपने खेत पर बकरी चरा रहीं थीं। इस दौरान कोठी निवासी नंद किशोर परिवार के लोगों और साथियों के साथ वहां पहुंचा। जेसीबी, डंडे और फावड़े से बाउंड्री का गेट तोड़कर अंदर घुस गया। विरोध पर आरोपियों ने रानी देवी, कुंजीलाल को पीटना शुरू कर दिया। भूपेंद्र ने रानी देवी के सीने और कान पर डंडों से कई वार किए जबकि अन्य आरोपियों ने भी लाठी-डंडे, लात-घूंसों और फावड़े से हमला किया।