यूपी – अपनों ने ही लूटी अस्मत: नशीला पदार्थ देकर चाचा और चचेरे भाई ने किशोरी संग की हैवानियत – INA

हनुमंत विहार में रहने वाली किशोरी ने चाचा और अपने चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि घटना फरवरी की है। तब वह चाचा के घर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। किशोरी ने बीते दिनों राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष की सर्किट हाउस में हुई जनसुनवाई में शिकायत की थी जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।




दर्ज रिपोर्ट के अनुसार किशोरी का परिवार साढ़ थाना क्षेत्र में रहता है जबकि वह हनुमंत विहार में चाचा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि फरवरी में उम्र में छोटे चचेरे भाई ने उसके साथ अश्लीलता की। उसने चाचा से शिकायत की तो उन्होंने बेटे का पक्ष लिया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button