यूपी – UP: दंपती में हुआ विवाद, पत्नी ने लगाई फांसी, भाई बोला- नशे में जीजा ने बेरहमी से मारा फिर फंदे से लटका दिया – INA

मजदूरी करके घर वापस आए व्यक्ति की जेब से पत्नी ने रुपये निकाल लिए। इस पर दोनों का विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया।
कालिंजर थाना क्षेत्र के मसौनी रक्सी गांव निवासी श्यामबाबू कोरी ने बताया कि उसकी पत्नी सुमन (20) ने शुक्रवार की देर शाम करीब छह बजे घर के अंदर दरवाजा बंद कर बांस में साड़ी से फंदा लगा लिया।
जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो भाभी अंजलि ने श्यामबाबू को जानकारी दी। इसके बाद पीछे का दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे से लटकी थी। पति ने बताया कि वह दोपहर में खाना खाने आया तो पत्नी सुमन ने उसकी जेब से 200 रुपये निकाल लिए। उसने 20 रुपये गुटखा खाने के लिए मांगे तो पत्नी ने कहा कि जिनके यहां मजदूरी कर रहे हो, उन्हीं से लेकर खाना। इस पर दोनों के बीच आपसी कहासुनी हो गई।