Sport : IND vs ENG: टीम इंडिया के अपमान का रोहित-विराट ले पाएंगे बदला या फिर देखने को मिलेगा जोफ्रा आर्चर का कहर #INA

IND vs ENG : इंडिया और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से 3 मैचों के वनडे सीरीज खेली जाएगी. मंगलवार से शुरू हो रही सीरीज में मैदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते नजर आएंगे. भारत का प्रदर्शन पिछले कुछ मैचों से काफी  खराब रहा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में हमें लगातार 2 सीरीज में हार का सामना करना पडा. पहले आयरलैंड ने इंडिया को 2-0 से एक तरफा हराया फिर इंग्लैंड के हाथों 4-0 की करारी हार टी20 में भारत को झेलनी पड़ी. 

टीम इंडिया का दिखा खराब प्रदर्शन 

टीम इंडिया के 2026 में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद खेले गए सभी 7 टी20 मैचों में को हार का स्वाद चखना पड़ा. आयरलैंड से एकतरफा सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया अपनी अगला सीरीज  भी हार गई. मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज 4-0 से अपने नाम की. श्रेयस अय्यर कप्तान बनने के बाद अभी तक एक भी मुकाबले में फतेह हासिल नहीं कर पाए हैं.

भारत के लिए पारी की शुरुआत करने वाले बल्लेबाज और मैदान पर खराब फील्डिंग का प्रदर्शन भारत की हार कि सबसे बड़ी वजह रही. इसके साथ ही मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के बीच में ताल मेल बैठने में असफल दिखाई दिए .

इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर का कहर 

इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों के सीरीज में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के कुल 7 विकेट झटके थे. उनका इस सीरीज के दौरान सबसे बेहतरीन प्रदर्शन तीसरे टी20 मैच में देखा गया था, जब उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया था. आर्चर ने उस दिन 3 विकेट अपने नाम नहीं किए थे बल्कि मैच अपने नाम किया था. उन्होंने इंडिया को 76 रन पर ऑल आउट करने ने अहम योगदान दिया था .

RO-KO की जोड़ी का कमाल 

39 साल के रोहित शर्मा और 37 के विराट कोहली का ODI रिकार्ड शानदार है. इन दोनों की जोड़ी ने इंडिया को बहुत ही शानदार पल दिए है. पूरे भारत के लोग रोहित और विराट से जीत की आस लगाए बैठे हैं, खास कर तब जब इंडियन टीम का प्रदर्शन काफी खराब चल रहा है. देखने वाली बात तो यह है कि, शुभमन गिल की कप्तानी के अंडर होने वाले मैच में क्या टीम इंडिया जीत पाएगी या फिर उसे हार झेलनी पड़ेगी.14 जुलाई से खेले जाने वाले मैचों में कई नामी प्लेयर कि वापसी होगी जैसे विराट, रोहित, जसप्रीत बूमराह, केएल राहुल और कुलदीप यादव.

भारत-इंग्लैंड पहले वनडे मैच का शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार तीन मैचों की वनजे सीरीज शुरू होने वाली है.14 जुलाई को पहला मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेल जाएगा. इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले इंडिया में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेंगे और इसका लाइव स्ट्रीम जीयो होटस्टार पर भी उपलब्ध होगा. मैच का समय भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 से शुरू होगा.

टीम इंडिया का ODI स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव.

ये भी पढ़ें : भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए ODI मैचों में किसने लगाए सबसे ज्यादा शतक, रोहित-विराट सहित टॉप-10 में चार भारतीय शामिल

IND vs ENG: टीम इंडिया के अपमान का रोहित-विराट ले पाएंगे बदला या फिर देखने को मिलेगा जोफ्रा आर्चर का कहर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button