Sport : सूर्यकुमार यादव के लिए अभी भी खुला है टीम इंडिया का दरवाजा, लेकिन पूर्व कप्तान को करना होगा यह काम #INA

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. कप्तानी से हटने के साथ ही उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया, लेकिन सूर्यकुमार यादव के लिए टीम इंडिया के दरवाजे अभी पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं. बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि की है कि सूर्या की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है. हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान के लिए टीम में जगह बनाना आसान नहीं होने वाला है और इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी.
सूर्यकुमार यादव की हो सकती है टीम इंडिया में वापसी
न्यूज़ एजेंसी ANI ने बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट दी है, जिसमें बताया गया है कि सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है. हालांकि, सूत्रों के अनुसार यह भी कहा गया है कि वर्तमान में सूर्या चयनकर्ताओं की मुख्य योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अगर वे घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाते हैं, तो टीम इंडिया के दरवाजे उनके लिए अब भी खुले हुए हैं.
🚨 SURYAKUMAR YADAV STILL CONTENTION FOR INDIA T20I TEAM 🚨
– Doors for Suryakumar Yadav still open . comeback in India T20I team. He is not currently in the scheme of things but he remains eligible . comeback if he scores runs in domestic cricket. (Vipul Kashyap/ANI). pic.twitter.com/MeaoMIQqEA
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 13, 2026
सूर्या की कप्तानी में भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब
सूर्यकुमार यादव को रोहित शर्मा के बाद भारत की टी20 टीम में नियमित कप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इसी साल भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता. इतना ही नहीं, उनकी कप्तानी में भारतीय टीम लगातार आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बनी रही, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया. इसके साथ ही उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया, जिसके बाद से फैंस लगातार उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं.
पहली बार टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ मिली हार
सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया. अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल में अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. भारतीय टीम अब तक 6 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन जीत का खाता नहीं खुला है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का सूपड़ा साफ हुआ है. आयरलैंड के खिलाफ भारत को टी20 सीरीज ही नहीं बल्कि पहली बार मैच भी हारना पड़ा. आयरलैंड ने अपने घर में टीम इंडिया को 2-0 से क्लीन स्वीप किया.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का बुरा हाल
इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम का शर्मनाक प्रदर्शन जारी रहा. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसके बाद लगातार चारों मैचों में टीम इंडिया को करारी शिकस्त मिली. इंग्लैंड की धरती पर पहली बार भारतीय टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है. अब इसी महीने भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर जाकर टी20 सीरीज खेलेगी. अब देखने वाली बात होगी कि इस सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है.
यह भी पढ़ें: भारतीय स्टार गेंदबाज क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास, लॉड्स में 5 विकेट हॉल और POTM जीतने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी
सूर्यकुमार यादव के लिए अभी भी खुला है टीम इंडिया का दरवाजा, लेकिन पूर्व कप्तान को करना होगा यह काम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,