Sport : एजबेस्टन में आग उगलता है रोहित शर्मा का बल्ला, सिर्फ 6 मैचों में जड़ दिए हैं 3 शतक, रन बनाए इतने #INA

Rohit Sharma Record Edgbaston : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की एक्शन में वापसी हो रही है. मगर, इस मैच में रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी, जिसकी वजह है इस मैदान पर किया गया उनका कमाल का प्रदर्शन. जी हां, रोहित एजबेस्टन में जमकर रन बनाते हैं. इस मैदान पर उन्होंने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 3 शतक लगाए हैं. तो आइए आपको रोहित के आंकड़ों के बारे में बताते हैं.

एजबेस्टन में कैसा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड?

एजबेस्टन के मैदान पर रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोलता है, जो यकीनन इंग्लिश खेमे की चिंता बढ़ा रहा होगा. हिटमैन ने एजबेस्टन में अब तक 6 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 89.40 के औसत से 447 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एजबेस्टन के मैदान पर 3 शतक लगाए हैं और 1 अर्धशतक लगाया है. उनका हाईएस्ट स्कोर 123* का रहा है. यहां रोहित ने 47 चौके और 8 छक्के लगाए हैं. आपको बता दें, रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के एजबेस्टन स्टेडियम में पहला शतक 2017 में लगाया था. फिर दूसरा और तीसरा शतक 2019 में 2 सेंचुरी लगाई थीं.

रोहित शर्मा पर टिकी होंगी नजरें

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले पर रोहित शर्मा पर टिकी होगी. हिटमैन इससे पहले अफगानिस्तान के साथ खेली गई वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे. जहां, रोहित ने पहले मैच में 16 रन बनाए थे, दूसरे मैच में 48 और तीसरे मैच में उन्होंने 79 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में अब हिटमैन इंग्लिश कंडीशंस में एक बार फिर अपने बल्ले की धाक जमाकर बड़ी पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.

280 रन बनाकर कमाल करेंगे रोहित शर्मा

टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा के पास इंग्लैंड दौरे पर बड़ा कारनामा करने का मौका है. हिटमैन ने अब तक वनडे क्रिकेट में 285 मैचों की 277 पारियों में 11720 रन बनाए हैं. अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में अगर तीन मैचों में अंदर रोहित शर्मा 280 रन बना लेते हैं, तो वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के 7वें खिलाड़ी बन जाएंगे.

इसके साथ ही रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे. भारत के लिए सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली उनसे पहले 12000 रनों का वनडे क्रिकेट में आंकड़ा पार कर चुके हैं. अब रोहित शर्मा के पास वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बनने का मौका होगा.

ये भी पढ़ें: IND VS ENG : आज कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे, जहां एक्शन में दिखेंगे रोहित-विराट, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला

एजबेस्टन में आग उगलता है रोहित शर्मा का बल्ला, सिर्फ 6 मैचों में जड़ दिए हैं 3 शतक, रन बनाए इतने





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button