सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 17वां दिन:उद्धव, महुआ और अखिलेश ने अनशन खत्म करने की मांग की- INA NEWS

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 17वां दिन है। उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। उनका 8kg वजन कम हो गया है। सपा चीफ अखिलेश यादव, शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने सोनम से अनशन खत्म करने की मांग की है। वहीं अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, लेखिका अरुंधति रॉय समेत कई प्रमुख हस्तियों ने भी आंदोलन की मांगों का समर्थन करते हुए वांगचुक और अन्य प्रदर्शनकारियों से स्वास्थ्य को देखते हुए भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोपों और नीट पेपर लीक के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है। इस प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हैं। वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल कर रहे हैं। सोनम के अनशन पर नेताओं-फिल्मी हस्तियों की प्रतिक्रिया
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |