Sport : ऐसे कैसे चलेगा भाई! स्पिनर ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, वायरल हुआ नेट सेशन का वीडियो #INA

Virat Kohli Viral .: इंग्लैंड के साथ पहला वनडे मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर एक्शन में वापस लौटने वाले हैं. एक ओर जहां, भारतीय फैंस किंग कोहली के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं इस वक्त सोशल मीडिया पर उनके प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट क्लीन बोल्ड होते दिख रहे हैं. उनका ये वीडियो भारतीय फैंस की चिंता बढ़ा रहा है.

वायरल हुआ विराट कोहली का वीडियो

भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद विराट कोहली पहली बार एक्शन में नजर आएंगे, क्योंकि अफगानिस्तान के साथ खेली गई वनडे सीरीज में वह फिटनेस संबंधी कारण से नहीं खेल पाए थे. लेकिन, अब वह मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं और पहले वनडे मैच से पहले लगातार नेट में प्रैक्टिस करते भी नजर आए.

मगर, प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें विराट स्पिन के सामने क्लीन बोल्ड हो जाते हैं. इस नजारे को देखकर भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ गई है और वायरल वीडियो पर यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

विराट कोहली के कैसे हैं एजबेस्टन में रिकॉर्ड?

विराट कोहली ने एजबेस्टन में अब तक 7 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 7 पारियों में उन्होंने 111.67 के औसत और 107.03 की स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 96* का है. विराट ने इस मैदान पर 3 अर्धशतक लगाया है. यहां उन्होंने 36 चौके और 4 छक्के लगाए हैं. ऐसे में अगर रोहित और विराट की तुलना करें, तो दोनों में से हिटमैन के आंकड़े बेहतर लग रहे हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं किंग कोहली

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है. रन मशीन के नाम से मशहूर विराट ने इंग्लिश टीम के खिलाफ 81 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 79 पारियों में 53.79 के औसत और 93.43 की स्ट्राइक रेट से 3658 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 12 शतक लगाए हैं और 21 अर्धशतक भी लगाए हैं. वह 7 बार शून्य पर आउट हुए हैं. उनके बल्ले से इंग्लैंड के खिलाफ 374 चौके और 38 छक्के निकले हैं.

300वीं पारी खेलने उतरेंगे विराट कोहली

रन मशीन विराट कोहली आज इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले वनडे मैच में मैदान पर उतरते ही एक बड़ा कारनामा करेंगे. विराट ने अब तक वनडे करियर में 311 मैच खेले हैं, जिसमें 299 पारियां खेली हैं और आज वह 300वीं पारी खेलने मैदान पर उतरेंगे.

भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक पारियों में बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने 452 पारियों में बल्लेबाजी की है. राहुल द्रविड़ ने 318, तीसरे नंबर पर काबिज अजहरुद्दीन ने 308 पारियों में बल्लेबाजी की है. वहीं, विराट के पास सौरव गांगुली की बराबरी करने का मौका है, जिन्होंने अपने वनडे करियर के दौरान 300 पारियों में बल्लेबाजी की है.

ये भी पढ़ें: एजबेस्टन में आग उगलता है रोहित शर्मा का बल्ला, सिर्फ 6 मैचों में जड़ दिए हैं 3 शतक, रन बनाए इतने

ऐसे कैसे चलेगा भाई! स्पिनर ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, वायरल हुआ नेट सेशन का वीडियो





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button