खबर शहर , UP: ‘अमरनाथ में अंतर्धान हुए बाबा बर्फानी, यहां हुए प्रकट’, फ्रिज में दिखा ऐसा दृश्य; लोगों ने शुरू कर दी पूजा – INA

आगरा में सोमवार को अनूठा मामला सामने आया। खेरिया मोड़ के नगला भुजा क्षेत्र में एक घर में रखे फ्रिज के फ्रीजर में बर्फ से शिवलिंग जैसी आकृति बन गई। फ्रिज में शिवलिंग बनने की सूचना तेजी से क्षेत्र में फैल गई। दर्शन करने के लिए लोग पहुंचने लगे। पूजा-अर्चना शुरू कर दी। फ्रिज में बने शिवलिंग पर लोगों ने रुपये चढ़ाने शुरू कर दिए। कई श्रद्धालु इसे भगवान शिव का चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ कुछ लोग इसे प्राकृतिक रूप से जमी बर्फ की आकृति बता रहे हैं।