Sport : क्या टी20 से पत्ता कटने के बाद संजू सैमसन को ODI टीम में मिलेगी जगह, कप्तान गिल ने 2027 वर्ल्ड कप से पहले दिया बड़ा हिंट #INA

Sanju Samson : भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टी20 क्रिकेट टीम से ड्रॉप कर दिया गया है. उन्होंने आयरलैंड और फिर इंग्लैंड दौरे पर बल्ले के साथ निराशाजनक प्रदर्शन किया. इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वें में होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया. इसके साथ ही लगभग ये तय हो क्या कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और इंडियन सिलेक्टर्स उन्हें आगे आने वाले समय में टीम इंडिया का हिस्सा रखना नहीं चाहते हैं. 

संजू सैमसन के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी और उनकी बढ़ती उम्र का हवाला देकर टी20 टीम से बाहर किया गया है. हालांकि इंग्लैंड सीरीज में टीम इंडिया के गोच गौतम गंभीर कह चुके हैं कि, ‘संजू सैमसन के बारे में हम बहुत साफ हैं कि, उन्होंने भारत के लिए जो किया है वह जबरदस्त है और कभी-कभी आपको किसी खिलाड़ी का फॉर्म देखना होता है. ऐसा कोई पक्का नियम नहीं है कि वो वापसी नहीं कर सकते हैं’.

संजू सैमसन का कटा टी20 से पत्ता

इस सबके बावजूद संजू सैमसन का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पत्ता कटता हुआ साफ नजर आ रहा है. लेकिन इसी बीच संजू के लिए एक उम्मीद और जागी है. क्योंकि 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है. उससे पहले इंडियन क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने संजू सैमसन और उनके फैंस के लिए एक ऐसी उम्मीद जगा दी है, जिससे टी20 में उनका पत्ता कटने के बाद भी वो वनडे में खेलने की उनकी उम्मीद कर सकते हैं. 

संजू के पास होगा वनडे वर्ल्ड कप में जगह बनाने का मौका

दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज आज से यानी 14 जुलाई (मंगलवार) से शुरू होने वाली है. उससे पहले शुभमन गिल ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बात की और 2027 वनडे वर्ल्ड कप के अपने प्लान्स को लेकर बोला है. 

शुभमन गिल ने कहा कि, ‘हम अभी परफेक्ट कॉम्बिनेशन ढूंढ रहे हैं और साउथ अफ्रीका के हालात के लिए सबसे अच्छे खिलाड़ी ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. हम भविष्य में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को भी चुनेंगे जो अभी टीम का हिस्सा नहीं हैं’.

गिल के इस बयान ने संजू सैमसन के लिए रास्ते खोल दिए हैं. उनके पास भी 2027 वनडे वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने का मौका है. संजू के साउथ अफ्रीका में रिकॉर्ड्स भी अच्छे हैं.

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में फ्लॉप हुए संजू सैमसन

टीम इंडिया के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में संजू सैमसन का फ्लॉप शो जारी रहा. वो 4 मैचों में सिर्फ 33 रन बना पाए हैं. इन मैचों में उनका स्कोर क्रमशछ: 5, 0, 1 और 27 रहा है. वो आयरलैंड के खिलाफ रन नहीं बना पाए और टीम को सीरीज 2-0 से गंवानी पड़ गई. वहीं अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 7 बॉल में सिर्फ 1 रन बनाया और पांचवें टी20 में 14 बॉल में 27 रन बनाए. 

संजू सैमसन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

फ़ॉर्मेटअवधिमैचपारीनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
ODI2021–231614551010856.799.6133422
T20I2015–66585143211127.0156.03611986

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया में पड़ी फूट! विराट कोहली और गौतम गंभीर नहीं करते आपस में बात? भारत-इंग्लैंड सीरीज से पहले खुला राज

क्या टी20 से पत्ता कटने के बाद संजू सैमसन को ODI टीम में मिलेगी जगह, कप्तान गिल ने 2027 वर्ल्ड कप से पहले दिया बड़ा हिंट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button