UP News: लखनऊ के KGMU हॉस्टल में अब नहीं बनेगा नॉनवेज, प्रशासन ने अचानक क्यों लिया ये फैसला? – INA

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के सभी छात्रावासों की मेस में अब केवल शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी 18 हॉस्टलों की मेस में नॉनवेज भोजन बनाने पर रोक लगा दी है. यह फैसला केजीएमयू के 22वें दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की टिप्पणी के बाद लिया गया.
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बताया कि राजभवन की टीम ने विश्वविद्यालय के छात्रावासों का निरीक्षण किया था. जांच के दौरान कुछ हॉस्टलों की मेस में नॉनवेज भोजन तैयार किया जाता मिला.
निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कुछ स्थानों पर इस्तेमाल किए जा रहे मसालों की एक्सपायरी डेट समाप्त हो चुकी थी. इस पर राज्यपाल ने मेस की व्यवस्था में सुधार, भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और छात्रों को बेहतर एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.
राज्यपाल की टिप्पणी के बाद केजीएमयू प्रशासन ने सभी हॉस्टलों की मेस में नॉनवेज भोजन बनाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया. विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. के.के. सिंह ने बताया कि इस संबंध में सभी छात्रावासों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं.
अब किसी भी हॉस्टल की मेस में नॉनवेज भोजन नहीं बनाया जाएगा.हालांकि, विश्वविद्यालय ने छात्रों की व्यक्तिगत खान-पान की पसंद पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई है.
यदि कोई छात्र नॉनवेज खाना चाहता है, तो वह हॉस्टल परिसर के बाहर जाकर या बाहर से मंगाकर उसका सेवन कर सकता है. प्रतिबंध केवल हॉस्टल मेस में नॉनवेज भोजन तैयार करने और परोसने तक सीमित रहेगा.
लखनऊ के KGMU हॉस्टल में अब नहीं बनेगा नॉनवेज, प्रशासन ने अचानक क्यों लिया ये फैसला?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,