यूपी – Aligarh News: बारहद्वारी में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का विरोध, दुकानदार ने टीम पर फेंका केरोसिन – INA

अलीगढ़ शहर के बारहद्वारी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को मंगलवार को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब एक दुकानदार ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के सदस्यों पर केरोसिन फेंक दिया। घटना के बाद मौके पर खलबली मच गई और काफी देर तक हंगामा होता रहा।