UP News: पिंक बूथ पर मदद के लिए तड़पता रहा युवक, नहीं पसीजा गाजियाबाद पुलिस का दिल… गई जान; पुलिस बोली- नशे में था – INA

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सनसनीखेज घटना सामने आई है. मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र स्थित पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचे 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. परिजन का आरोप है कि युवक काफी देर तक मदद के लिए आवाज लगाता रहा, लेकिन बूथ के अंदर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद घबराहट में युवक ने शीशे के दरवाजे पर हाथ मार दिया, जिससे शीशा टूट गया और कांच उसके हाथ में गहराई तक धंस गया. नसें कटने से उसका काफी खून बह गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
मृतक की पहचान बिहार के सीवान जिले के रहने वाले 22 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक रविवार को राजकुमार का एक ऑटो चालक से किराए को लेकर विवाद हो गया था. विवाद बढ़ने और धक्का-मुक्की की स्थिति बनने पर वह सुरक्षा और सहायता की उम्मीद में संजयनगर सेक्टर-23 स्थित 181 पिंक बूथ पहुंचा.
भाई ने लगाए गंभीर आरोप
राजकुमार के भाई अजय ने बताया कि पिंक बूथ का मुख्य गेट बंद था. इसके बाद राजकुमार दूसरे रास्ते से परिसर के अंदर पहुंचा और कार्यालय में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगाई. आरोप है कि आवाज सुनने के बावजूद किसी ने दरवाजा नहीं खोला.
शीशा तोड़ने पर कटी हाथ की नसें
परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि काफी देर तक कोई मदद नहीं मिलने से राजकुमार घबरा गया और उसने शीशे के दरवाजे पर दोनों हाथों से जोरदार प्रहार कर दिया. शीशा टूटते ही उसके टुकड़े हाथ में धंस गए, जिससे हाथ की नसें कट गईं और तेजी से खून बहने लगा.
आरोप है कि युवक लंबे समय तक सड़क पर खून से लथपथ तड़पता रहा, लेकिन उसे समय पर प्राथमिक उपचार या एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल सकी. काफी देर बाद एंबुलेंस पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
क्या बोलीं पुलिस अधिकारी?
कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त (कविनगर) उपासना पाण्डेय ने बताया कि 12 जुलाई को दोपहर करीब 3:30 बजे थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में एक ऑटो चालक ने एक सवारी को अपने ऑटो में बैठाया था. जांच में सामने आया है कि ऑटो चालक और सवारी, दोनों ही शराब के नशे में थे. किराए और पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने के बाद दोनों पिंक बूथ पहुंचे. इसी दौरान कथित तौर पर नशे की हालत में ऑटो सवारी ने गुस्से में पिंक बूथ के शीशे वाले गेट पर जोर से हाथ मारा, जिससे कांच टूट गया और उसके हाथ में गहरे घाव हो गए. घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है.
पिंक बूथ पर मदद के लिए तड़पता रहा युवक, नहीं पसीजा गाजियाबाद पुलिस का दिल… गई जान; पुलिस बोली- नशे में था
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,