Sport : 'वो बहुत अच्छे बल्लेबाज नहीं हैं…', अपनी ही टीम के खिलाड़ी के बारे में क्या बोल गए शुभमन गिल, चर्चा में आया बयान #INA

Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के हाथों टीम इंडिया को तीसरे वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 44.1 ओवर में हासिल कर लिया. इसी के साथ 3 मैचों की ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ पहुंची है. तो आइए जानते हैं कि दूसरे मैच में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने क्या-क्या कहा…
टीम के कम स्कोर पर ऑलआउट होने पर क्या बोले शुभमन गिल?
कार्डिफ में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने अच्छी शुरुआत की थी. 4 विकेट पर टीम इंडिया ने 178 रन बना लिए थे, जिसके बाद उम्मीद थी कि भारत 300 या उससे बड़ा स्कोर तय करेगा. मगर, फिर ऐसा नहीं हो सका और पूरी टीम 44 ओवर में 233 के स्कोर पर ही सिमट गई.
अच्छी शुरुआत के बाद भारत के 233 रन पर ऑलआउट होने पर शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “सच कहूं तो, यह काफी निराशाजनक था. हमें लगा था कि 25 ओवर के बाद 300-310 का स्कोर अच्छा रहेगा. हम अच्छी स्थिति में थे. लेकिन, हमने बीच के ओवरों में बहुत सारे विकेट गंवा दिए.”
England win the second ODI by 4 wickets.#TeamIndia’s focus now shifts . the series decider on Sunday.
Scorecard ▶️ https://t.co/2Z0BQOPWjC #ENGvIND pic.twitter.com/CfyMZuZ71Y
— BCCI (@BCCI) July 16, 2026
टेलेंडर्स को लेकर क्या बोले शुभमन गिल?
भारत की दो बार लड़खड़ाई बैटिंग पर कहा, “देखिए, हमारे टेल-एंडर्स बहुत अच्छे बल्लेबाज नहीं हैं. लेकिन मुझे लगता है कि हमें अपने लोअर-मिडल ऑर्डर से थोड़ी और उम्मीद थी और जो शुरुआत हमें मिली थी, हम उसका पूरा फायदा नहीं उठा पाए. लेकिन उम्मीद है कि अगली बार जब हम ऐसी स्थिति में होंगे, तो हम छोटी-छोटी साझेदारियां बनाने और खेल को आगे ले जाने की कोशिश करेंगे.”
वॉशिंगटन सुंदर की चोट बोले कप्तान गिल
इंग्लैंड के साथ खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी करते समय उनके दाहिने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था. कप्तान शुभमन गिल का कहना है कि सुंदर की चोट से टीम इंडिया ने मोमेंटम खो दिया था.
गिल ने आगे कहा, “वॉशिंगटन सुंदर की चोट के असर पर आप जानते हैं, वह हमारी टीम का अहम हिस्सा हैं. मुझे लगता है कि बैटिंग करते समय, मिड-ऑफ की तरफ रन लेने के दौरान उन्हें चोट लगी थी और शायद इसका भी दबाव बढ़ने में कुछ असर पड़ा होगा. हमें पूरी पारी में अपने मुख्य गेंदबाजों से ही गेंदबाजी करवानी पड़ी. लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे बहुत बड़ा फ़र्क पड़ा होगा क्योंकि तेज़ गेंदबाज़ों को पिच से मदद मिल रही थी. लेकिन जब आप ऐसे अहम खिलाड़ी को खो देते हैं, तो आपको अपनी रणनीतियां बदलनी पड़ती हैं, यह तय करना पड़ता है कि कौन गेंदबाजी करेगा. तो उस लिहाज से, हां, हमारा मोमेंटम थोड़ा कम हुआ.”
61/1 at the end of the first powerplay 🙌
Captain Shubman Gill departs after a solid 31(30) 👏Rohit Sharma & Virat Kohli at the crease now 💙
Updates ▶️ https://t.co/2Z0BQOPWjC #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/sC5TwQuKoa
— BCCI (@BCCI) July 16, 2026
जो रूट की पारी की जमकर की तारीफ
जो रूट की पारी की तारीफ करते हुए शुभमन गिल ने कहा, “मतलब, 240 रन… हमें हमेशा पता था कि अगर हमारे पास 300 रन होते और रन रेट 5.5-6 के आस-पास होता, तो शायद हम उनसे कोई गलत शॉट लगवा सकते थे. लेकिन 4.5-5 रन प्रति ओवर के हिसाब से, वह ऐसे स्कोर का पीछा करने में माहिर हैं. हम उनसे कोई गलत शॉट नहीं करवा पाए.”
ये भी पढ़ें: फिर बदल गई टाइमिंग! अब शाम 5.30 नहीं, इतने बजे शुरू होगा तीसरा ODI मैच, नोट कर लीजिए डेट और सही टाइम
'वो बहुत अच्छे बल्लेबाज नहीं हैं…', अपनी ही टीम के खिलाड़ी के बारे में क्या बोल गए शुभमन गिल, चर्चा में आया बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,