Sport : रोहित शर्मा की संन्यास की खबरों पर लगा फुल स्टॉप! खुद कोच ने हिटमैन को लेकर दिया बयान, क्लीयर कर दी सारी बात #INA

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया. रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया कि लॉर्ड्स में इंग्लैंड के साथ खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच रोहित शर्मा के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच साबित हो सकता है. मगर, इस बीच दूसरे वनडे मैच के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने जो बयान दिया, उसने ये शक खत्म कर दिया है कि रोहित रिटायरमेंट ले सकते हैं.

रोहित शर्मा की रिटायरमेंट की आईं रिपोर्ट्स

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबर सामने आई. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड सीरीज खत्म होने के बाद रोहित शर्मा टीम इंडिया के आगे के प्लान का हिस्सा नहीं होंगे. टीम इंडिया के सिलेक्टर्स ने पिछले हफ्ते हेड कोच गौतम गंभीर के साथ रोहित शर्मा से बात की और आगे का प्लान बताया. सिलेक्शन कमेटी यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को वनडे में मौका देना चाहती है, जो टीम में आने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे हैं.

इस बात से यह साफ होता है कि सेलेक्शन कमेटी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए शर्मा को टीम में शामिल करने पर विचार नहीं कर रही है. हालांकि, फिटनेस पर काम करने के बाद रोहित खेलना जारी रखना चाहते थे.

रोहित को लेकर क्या बोले कोच सितांशु कोटक?

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. कॉर्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच के खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बल्लेबाजी कोच के बयान ने फैंस को राहत दी है. जब उनसे रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर आ रही खबरों के बारे में सवाल किया गया, तो कोच ने पॉजिटिव बातें कहीं.

दूसरे वनडे मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए बल्लेबाजी कोच कोटक ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी पर किसी तरह का कोई दवाब होगा. वह इससे काफी आगे के बल्लेबाज हैं. हां, उन्होंने शुरुआती 2 मैचों में रन नहीं किए, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ने वाला है.”

रोहित शर्मा का कैसा रहा प्रदर्शन

इंग्लैंड के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला. वह पहले मैच में 21 गेंद खेलकर 11 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, दूसरे मैच में 47 गेंद पर 26 रन की पारी खेलकर विकेट गंवा बैठे. वाकई अनुभवी खिलाड़ी की ओर से काफी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला. वहीं, इससे पहले भारत ने अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें पहले मैच में 16, दूसरे में 48 और तीसरे में 79 रन की पारी खेली थी.

रोहित बता चुके हैं वर्ल्ड कप 2027 को अपना सपना

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में जब हार का सामना किया था. उसके बाद रोहित शर्मा क्लीयर कर चुके हैं कि वह 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं और भारत के लिए इसे जीतना चाहते हैं. ऐसे में सीनियर प्लेयर को अगर बाहर किया जाता है, तो ये उनके उस सपने को तोड़ने जैसा होगा. अब देखने वाली बात होगी कि भारतीय चयनकर्ता रोहित शर्मा के भविष्य के बारे में क्या फैसला लेते हैं.

ये भी पढ़ें: फिर बदल गई टाइमिंग! अब शाम 5.30 नहीं, इतने बजे शुरू होगा तीसरा ODI मैच, नोट कर लीजिए डेट और सही टाइम

रोहित शर्मा की संन्यास की खबरों पर लगा फुल स्टॉप! खुद कोच ने हिटमैन को लेकर दिया बयान, क्लीयर कर दी सारी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button