Crime- रिश्ते शर्मसार: माैसेरा भाई बना रहा था अवैध संबंध का दबाव, ठुकराने पर पीटकर नाबालिग को मार डाला -#INA

जालंधर की 15 वर्षीय नाबालिग की चोरी के आरोप में मारपीट से मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में विनित कुमार उर्फ हनी, नन्नू, मलकीत सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आरोपियों ने शव को कार में जालंधर ले जाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। मृतका के भाई ने जालंधर पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद अमृतसर पुलिस के साथ संपर्क कर केस दर्ज हुआ। 

भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सैलून में काम करती थी। वीरवार सुबह करीब साढ़े नाै बजे विनीत कुमार उर्फ हनी ने उसे फोन कर बहन को लेकर अमृतसर बुलाया। पीड़ित अपने माता-पिता, बहन और एक दोस्त के साथ कार से अमृतसर पहुंचा।

विनीत ने अपने रूपनगर स्थित घर में नाबालिग पर सोने की अंगूठियां चोरी करने का आरोप लगाया। भाई के इन्कार करने पर विनीत ने उसे पीटा और कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद विनीत और नन्नू ने कमरे में नाबालिग के साथ मारपीट की। कुछ देर बाद भाई ने अपनी बहन को बेहोश और नग्न पाया। मौसी द्वारा कपड़े पहनाने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इनकार की रंजिश पाले था आरोपी

शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले विनीत ने नाबालिग पर गलत संबंध बनाने का दबाव डाला था। मना करने पर विनीत ने उसके बैग में गहने रखकर चोरी का झूठा आरोप लगाया था। यह विवाद पंचायत में सुलझ गया था पर आरोपी रंजिश रखे हुए था। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मंजीत कौर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button