यूपी – Aligarh News: अकराबाद के सिकंदरपुर में मिली युवक की सिर कटी लाश, हत्या की आशंका, पुलिस तलाश रही कटा सिर – INA

अकराबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के निकट एक चरी के खेत में युवक की सिर कटी लाश मिली है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। पुलिस को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। 


आशंका है कि शनिवार रात किसी समय हत्यारों ने उसकी हत्या की है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस युवक के कटे सिर की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button