खबर शहर , Agra: खैराती टोला छोड़कर बाकी जगह मिलेगा पानी, सीवर लाइन का काम जारी; जानें कब तक रहेगी समस्या – INA

आगरा में नमामि गंगे के तहत खैराती टोला पंपिंग स्टेशन पर सीवर की लाइन से क्रॉस कर रही पानी की लाइन हटाने के काम के कारण जलनिगम ने दो दिन का शटडाउन लिया था, लेकिन कैप का उपयोग करने के कारण बृहस्पतिवार को खैराती टोला छोड़कर अन्य जगहों पर जलापूर्ति सामान्य रहने का दावा किया गया है। बुधवार रात ही लाइन को चालू किया गया, लेकिन ताजगंज, खैराती टोला लाइन की जगह अन्य जगहों पर आपूर्ति की गई।


ये भी पढ़ें –  UP: साली की सगाई भी न देख सका जीजा, समारोह के दौरान हुआ ऐसा कांड; चली गई आंखों की रोशनी

जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि दो दिन का शटडाउन जलनिगम ने लिया था लेकिन सीवर लाइन क्रॉस करने के काम में पानी की लाइन में कैप का उपयोग किया गया। अब जब वह लाइन जोड़ेंगे, तब पानी की आपूर्ति बंद की जाएगी।

ये भी पढ़ें –  UP: 26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर सीएम योगी; 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

हालांकि पानी की लाइन को काटने पर गड्ढे में पानी भर गया। दरअसल, पाइपलाइन में इतना पानी रहता है कि गहरे गड्ढे को पूरा भर दे। डी-वाटरिंग के बाद दोपहर में काम शुरू किया गया। पानी भरने से कर्मचारी गहरे गड्ढे में काम नहीं कर पाए। जलकल महाप्रबंधक के मुताबिक बृहस्पतिवार को जलापूर्ति सामान्य रहेगी।

ये भी पढ़ें –   Mudiya Mela 2026: मुड़िया मेला पर आगरा और मथुरा के बीच चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button