Sport : 'युवा तो देश का भविष्य हैं…' , NEET पेपर लीक मामले में हो रहे प्रदर्शन पर शिखर धवन ने तोड़ी चुप्पी, छात्रों से की खास अपील #INA

Shikhar Dhawan On Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे NEET पेपर लीक मामले पर CJP विरोध प्रदर्शन पर एक के बाद एक सेलिब्रिटी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. भारतीय क्रिकेटर्स भी अब इस कड़ी में शामिल हो गए हैं. युवराज सिंह के बाद अब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी CJP विरोध प्रदर्शनों के बीच छात्रों से धैर्य रखने और सरकार पर भरोसा बनाए रखने की अपील की है. उनका कहना है कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं, लेकिन उन्हें धैर्य बनाए रखना चाहिए.

CJP विरोध प्रदर्शनों पर क्या बोले शिखर धवन?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे CJP विरोध प्रदर्शनों के बीच छात्रों से धैर्य रखने और सरकार पर भरोसा बनाए रखने की अपील की है. भारत के पूर्व ओपनर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कथित NEET-UG 2026 पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों ने देश भर का ध्यान खींचा है और उन्हें बड़ी हस्तियों का समर्थन भी मिल रहा है.

अपने आधिकारिक X अकाउंट पर धवन ने लिखा- “हमारे युवा देश का भविष्य हैं. उनके सपनों को समझना जरूरी है, लेकिन साथ ही मुश्किल समय में धैर्य बनाए रखना और देश की संस्थाओं व सरकार पर भरोसा रखना भी उतना ही जरूरी है.”

युवराज सिंह ने भी उठाई आवाज

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे NEET पेपर लीक मामले पर CJP विरोध प्रदर्शन पर सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह हैं. युवराज ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी, जिसमें लिखा था कि, ‘हर बच्चे, छात्र, महिला और पुरुष को शांति के साथ सीखने, सुरक्षित माहौल में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिलना चाहिए. भारत के भविष्य के लिए बातचीत के जरिए सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जा सकता है.’

क्या है मामला?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. इस आंदोलन में देशभर से आए छात्र, अभिभावक और युवा शामिल हो रहे हैं. प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार तनाव की स्थिति भी बनी, जबकि पुलिस कार्रवाई को लेकर मानवाधिकार आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. आंदोलन अब केवल NEET पेपर लीक तक सीमित नहीं रहकर परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और जवाबदेही की मांग का रूप ले चुका है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहले तो शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे, लेकिन फिर इस विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया. 20 जुलाई को किए गए ‘संसद चलो’ मार्च में पुलिस की कार्रवाई के बाद इस आंदोलन ने तूल पकड़ लिया और अब हर तरफ इसी की चर्चा है. सोशल मीडिया पर लगातार सेलिब्रिटीज भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: EXPLAINER: गोल्ड मेडल क्या सचमुच पूरा सोने का बना होता है? कीमत, वजन सहित जानें हर छोटी-बड़ी जानकारी

'युवा तो देश का भविष्य हैं…' , NEET पेपर लीक मामले में हो रहे प्रदर्शन पर शिखर धवन ने तोड़ी चुप्पी, छात्रों से की खास अपील





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button