यूपी – Kanpur: गोरखधाम एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, कानपुर सेंट्रल पर RPF और नर्स ने ट्रेन में कराया सुरक्षित प्रसव – INA

नई दिल्ली से प्रयागराज जा रही 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस में रविवार रात एक गर्भवती महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचते ही रेलवे सुरक्षा बल की महिला सिपाहियों ने मुस्तैदी दिखाई और प्लेटफॉर्म पर मौजूद क्लिनिक की नर्स की मदद से ट्रेन के कोच के भीतर ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए उर्सुला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।