यूपी – एक जिद ने रिश्तों को किया लहूलुहान: महज सात साल के बेटे ने दिव्यांग पिता को गड़ासे से काटा, इस बात से था नाराज – INA

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से रिश्तों को लहूलुहान करने वाला मामला सामने आया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जम्मू जाने से मना करने पर सात साल के बच्चे ने दिव्यांग पिता पर गड़ासे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
रविवार दोपहर खेत में आम के पेड़ के नीचे आराम कर रहे पिता पर घर से गड़ासा लेकर पहुंचे बेटे ने ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीखें सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुंचे और बच्चे के हाथ से गड़ासा छीना। परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज ले गए।
परिजनों के अनुसार बच्चे के पिता के भाई और उनकी पत्नी जम्मू में मजदूरी करते हैं। बेटा भी उनके साथ जम्मू जाने की जिद कर रहा था, लेकिन पिता ने मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने हमला किया। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर . की कार्रवाई की जाएगी।