Sport : खुशखबरी! अब फ्री नहीं बैठेंगे इंडियन फैंस, मिलेगा पूरा एक्शन, सितंबर में इस टीम से खेलेंगे 3 वनडे और तीन टी20 मैच #INA

India vs Bangladesh Series : टीम इंडिया ने 26 जुलाई जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 के क्लीन स्वीप के साथ पूरी कर ली है. अब टीम इंडिया को काफी दिनों का आराम मिलेगा, उसके बाद 15 अगस्त से 27 अगस्त तक टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली. 27 अगस्त के बाद टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 24 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 में अपना पहला टी20 मुकाबला खेल सकती है. वहीं 27 सितंबर से शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम वेस्टइंडीज के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. ऐसे में 27 अगस्त से 24 सितंबर तक यानी लगभग 1 महीने तक टीम इंडिया फ्री रहने वाली है और उनको कोई भी मैच देखने के लिए नहीं मिलेगा. वो क्रिकेट के एक्शन से पूरी तरह वंचित रह जाएंगहे.
ऐसा अगर भारतीय क्रिकेट फैंस सोच रहे हैं, तो वो गलत हैं. क्योंकि इंडियन क्रिकेट टीम सिंतबर के शुरुआत में फ्री नहीं बैठने वाली है. वो सीरीज खेलती हुई नजर आएंगी. मीडिया में आ रही तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम उस खाली स्लॉट में अफगानिस्तान के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल सकती है. अब सामने आ रही ताजा रिपोर्ट भारतीय फैंस के लिए एक और गुड न्यू लेकर आई है.
भारतीय फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी
दरअसल, द शिलांग टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज सितंबर में हो सकती है. भारत और बांग्लादेश के बीच इस खाली स्लॉट में इस व्हाइट बॉल सीरीज को कराया जा सकता है. आपको बता दें कि, भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले कुछ सालों में राजनैतिक रिश्ते काफी खराब रहे हैं. इन उतार-चढ़ाव से भरे रिश्तों के चलते पिछले साल भी दोनों टीमों के बीच सीरीज रद्द कर दी गई थी.
🚨 GOOD NEWS FOR FANS 🚨
– India’s tour of Bangladesh for 3 ODI & 3 T20I Match series increasingly likely . go ahead in September as diplomatic relations between two nations shows signs of improvement. (The Shillong Times). pic.twitter.com/m2hqrO5D9A
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 27, 2026
वहीं भारत की मेजबानी में खेले गए, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अपना नाम वापस ले लिया था. बांग्लादेश ने भारत में खेलने से मना कर दिया था. उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था. भारत ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के बीच आईपीएल से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया था, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था. इसके बदला लेने के लिए बांग्लादेश पाकिस्तान के समर्थन के साथ टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था.
बांग्लादेश की जगह पर आनन-फानन में नीदरलैंड की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल किया गया था. ऐसे में बांग्लादेश के साथ क्रिकेट के मैदान पर रिश्ते रखने के पक्ष में भारत नहीं है. वो बांग्लादेश के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलना चाहेगा. लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ये सीरीज हो सकती है. अगर ये सीरीज नहीं होती, तो अफगानिस्तान क्रिकेट टीम दिल्ली में भारतीय टीम के लिए दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 5 मैचों की टी20 सीरीज होस्ट कर सकती है. अभी तक ये सभी बातें रिपोर्ट्स में कही जा रही है. इसका कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.
भारत को सितंबर के अंत में और अक्टूबर की शुरुआत में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में 5 मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ भी टी20 सीरीज खेली जाएगा. ऐसे में टी20 का रोमांच जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें : ‘उसे रोहित के साथ ओपनिंग कराओ…’ वैभव सूर्यवंशी को 2027 वनडे वर्ल्ड कप में दिग्गज ने दी जगह, शुभमग गिल का कटा पत्ता
खुशखबरी! अब फ्री नहीं बैठेंगे इंडियन फैंस, मिलेगा पूरा एक्शन, सितंबर में इस टीम से खेलेंगे 3 वनडे और तीन टी20 मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,