Sport : 'रोहित-विराट क्रिकेट के महान एम्बेसडर…, बांग्लादेशी स्टार खिलाड़ी ने दोनों भारतीय दिग्गजों को लिए कह दी ये बड़ी बात #INA

Rohit Sharma-Virat Kohli: भारतीय टीम के दो दिग्गज बल्लेबाज, रोहित शर्मा और विराट कोहली भले ही इस वक्त क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन खेल जगत में हर रोज उनकी चर्चा होती रहती है. दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर रोहित-विराट को लेकर लगातार बयान देते रहते हैं. अब बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने भी इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों को लेकर बड़ी बात बोली है. उन्होंने कहा है कि यदि रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलते हैं, तो भारत के पास इसे जीतने का बहुत अच्छा मौका होगा. फिलहाल दोनों ही बल्लेबाज आगामी टूर्नामेंट्स के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

शाकिब अल हसन ने रोहित-विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. शाकिब ने रोहित और विराट को ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट का बल्कि पूरे खेल का महान एम्बेसडर बताया है. शाकिब ने कहा कि अगर यह दोनों भारतीय दिग्गज वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलते हैं तो टीम इंडिया को जीतने का बहुत अच्छा मौका मिलेगा.

रोहित-विराट भारतीय क्रिकेट के महान एम्बेसडर – शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन ने कहा, ‘विराट कोहली और रोहित शर्मा खेल के और भारतीय क्रिकेट के महान दूत (एम्बेसडर) हैं. उन्होंने भारत के लिए असाधारण रूप से शानदार प्रदर्शन किया हैय लोग उनका अनुसरण करते हैं और वे अब भी मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं. अगर वे 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे, तो भारत के पास जीतने का बहुत अच्छा मौका होगा.”

इंग्लैंड के खिलाफ चला रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हाल में इंग्लैंड दौरे पर 3 वनडे मैचों की सीरीज खेले थे. इस सीरीज के शुरुआती 2 मैच में रोहित पारी बड़ी नहीं खेले थे, लेकिन तीसरे मैच में हिटमैन के बल्ले से तूफानी शतक देखने को मिला था. जबकि कोहली इस सीरीज में 2 शानदार अर्धशतक लगाए थे.

पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा 11 रन बनाए थे. जबकि विराट कोहली सिर्फ 5 रन बनाए थे. दूसरे वनडे मैच में हिटमैन 26 रन बनाए थे. वहीं विराट ने 66 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में रोहित और विराट दोनों ने कमाल की पारी खेली. विराट कोहली 60 गेंद पर 74 रन बनाए थे. जबकि रोहित शर्मा ने 110 गेंदों पर 138 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी. उनके बल्ले से 17 चौके और 5 छक्के निकले थे. 

यह भी पढ़ें:  वैभव सूर्यवंशी का अब ICC रैंकिंग में भी जलवा, मारी 230 स्थान की लंबी छलांग, जानिए किस नंबर पर पहुंचे

'रोहित-विराट क्रिकेट के महान एम्बेसडर…, बांग्लादेशी स्टार खिलाड़ी ने दोनों भारतीय दिग्गजों को लिए कह दी ये बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button