यूपी – बदायूं में मुठभेड़: टप्पेबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल – INA

बदायूं जिले में बिनावर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ बरेली-बदायूं हाईवे पर गांव घटपुरी के निकट हुई। इसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस और छह हजार रुपये बरामद किए हैं। 


पुलिस के मुताबिक ये आरोपी नौ जुलाई को भारतीय स्टेट बैंक बिनावर शाखा के पास एक किसान से 20 हजार रुपये की टप्पेबाजी कर फरार हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई और घेराबंदी के बाद दोनों को दबोच लिया गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button