Sport : इस दिन कोलकाता में रचा जाएगा इतिहास, फुटबॉल किंग ब्राजील के सीनियर टीम से भिड़ेगी भारतीय टीम #INA

India vs Brazil Football Match: भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए 30 जुलाई का दिन किसी ऐतिहासिक सौगात से कम नहीं है. दरअसल ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) और ब्राजीलियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (CBF) ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि दोनों टीमों के बीच एक फ्रेंडली मैच खेला जाएगा. यानी 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील की सीनियर टीम 3 अक्टूबर 2026 को भारत के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच खेलेगी. इस ऐतिहासिक मैच का आयोजन फुटबॉल के मक्का कहे जाने वाले कोलकाता के प्रतिष्ठित सॉल्ट लेक स्टेडियम में किया जाएगा. इस खबर ने भारतीय फुटबॉल फैंस को उत्साहित कर दिया है, क्योंकि पहली बार ब्राजील की सीनियर टीम भारतीय सरजमीं पर कोई मैच खेलने आ रही है. फैंस अभी से इसे लेकर काफी उत्साहित हैं.

भारतीय फुटबॉल के लिए एक ऐतिहासिक पल

ब्राजील की सीनियर टीम का भारत आकर खेलना भारतीय फुटबॉल के इतिहास में मील का पत्थर साबित होने वाला है. बता दें कि साल 1992 में फीफा वर्ल्ड रैंकिंग की शुरुआत के बाद भारतीय फुटबॉल टीम का सामना करने वाली ब्राजील अब तक की सबसे हाई-रैंक वाली टीम होगी. इस वक्त ब्राजील की टीम फीफा वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-5 पर है. इसके आगे इंग्लैंड, फ्रांस, अर्जेंटीना और स्पेन की टीम हैं.

फीफा रैंकिंग में काफी पीछे चल रही भारतीय टीम के लिए ब्राजील के मार्किनहोस, एंड्रिक और विनीसियस जूनियर जैसे वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों का मैदान पर सामना करना एक बड़ा अवसर है. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अधिकारियों ने कहा है कि यह मैच हमारे घरेलू खिलाड़ियों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर्स के खिलाफ खुद को परखने और अपनी सीमाओं को बढ़ाने की प्रेरणा देगा.  

 

कोलकाता का ब्राजील से पुराना नाता

इस ऐतिहासिक मैच के लिए कोलकाता शहर को चुनना बेहद ही खास है. बता दें कि ब्राजीलियाई फुटबॉल और उनके ‘साम्बा स्टाइल’ खेल से कोलकाता का दशकों पुराना और गहरा नाता रहा है. इससे पहले सितंबर 1977 में फुटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ी पेले ने न्यूयॉर्क कॉस्मॉस टीम की ओर से मोहन बागान के खिलाफ इसी कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में एक प्रदर्शनी मैच खेला था. 

यह भी पढ़ें:  ‘स्लिप में सबसे सुरक्षित हाथ और मेरे सबसे पसंदीदा…’, अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली ने लिखी दिल छूने वाली बात

ब्राजील फुटबॉल फेडरेशन ने अपने एक बयान में कहा कि ब्राजील टीम को चाहने वाले बहुत से भारतीय फैंस हैं.  फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय फैंस से मिले खूब प्यार और सपोर्ट को देखते हुए ही उन्होंने भारत आकर इस ऐतिहासिक चैप्टर को लिखने का फैसला किया.  

इस मैच के लिए भारी संख्या में दर्शन आने की उम्मीद

ब्राजील की मेन टीम हेड कोच कार्लो एंसेलोटी की अगुवाई में अक्टूबर में भारत पहुंचेगी. कोलकाता आने से पहले ब्राजील की टीम सितंबर के आखिरी हफ्ते में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मुकाबले खेलेगी. इसके कुछ ही दिन बाद 3 अक्टूबर को ब्राजील की टीम सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेलेगी. इस 80 हजार से अधिक दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में भारी संख्या में फैंस के आने की उम्मीद है. यह सिर्फ एक मैच नहीं है, बल्कि भारतीय फुटबॉल की वैश्विक मंच पर एक नए युग की शुरुआत है. भारतीय फैंस इस मैच को लेकर अभी से काफी उत्साहित हैं. 

यह भी पढ़ें:  ODI विश्व कप 2027 के लिए ICC ने 12 वेन्यू का किया ऐलान, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेगा मेजबानी

इस दिन कोलकाता में रचा जाएगा इतिहास, फुटबॉल किंग ब्राजील के सीनियर टीम से भिड़ेगी भारतीय टीम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button