Sport : Commonwealth Games 2026 : लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल, सीमा ने ब्रॉन्ज पर साथा निशाना #INA

Commonwealth Games 2026 : ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन लगाता जारी है. भारत को दो और मेडल मिल चुके हैं. वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह ने गुरुवार देर रात भारत को सिल्वर मेडल दिलाया. वहीं देश को सीमा कालीरमन ने विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. अब तक भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 17 पदक जीत लिए हैं, जिनमें 3 गोलड और, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं.

लवप्रीत सिंह ने दिलाया भारत को सिल्वर

वेटलिफ्टर में लवप्रीत सिंह ने भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल दिया है. वो देश को गोल्ड मेडल दिलाने से सिर्फ एक कदम से चूक गए. लवप्रीत ने यह मेडल पुरुषों की 110+ किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में जीता है. लवप्रीत ने कुल 388 किग्रा वजन उठाया, जो न्यूजीलैंड के डेविड लिटी से सिर्फ 1 किग्रा कम था. लिटी ने 389 किग्रा के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं इंग्लैंड के एंड्रयू ग्रिफिथ्स ने कुल 356 किग्रा (165 + 191) के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और उनको ब्रॉन्ज मेडल मिला.

लवप्रीत सिंह ने स्नैच में सबसे ज्यादा भार उठाया. इसके साथ ही वो स्नैच में सबसे ज्यादा भार उठाने वाले वेटलिफ्टर रहे, जिन्होंने अपने पहले प्रयास में 168 किग्रा वजन उठाया. इसके बाद 173 किग्रा वजन भी उठाया. उन्होंने अपने अंतिम प्रयास में 176 किग्रा वजन उठाकर दूसरे स्थान पर चल रहे न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटी के खिलाफ 10 किग्रा वजन की बढ़त हासिल कर ली थी. इसके बाद ‘क्लीन एंड जर्क’ में उन्होंने 205 किग्रा और 212 किग्रा वजन उठाया और फिर अपनी आखिरी लिफ्ट में 217 किग्रा उठाने की हिम्मत दिखाई. स्नैच में 166 किग्रा वजन उठाने वाले डेविड लिटी ने क्लीन एंड जर्क में 223 किग्रा का निर्णायक वजन उठाकर लवप्रीत से बहुत कम अंतर से बढ़त बनाते हुए खिताब अपने नाम किया.

सीमा कालीरमन ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में आयोजित विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में सीमा कालीरमन ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. जमैका की सामंथा हॉल ने खिताब अपने नाम किया. वहीं, कनाडा की जूलिया टंक्स ने सिल्वर मेडल मिला. सीमा कालीरमन ने 58.65 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया. सीमा ने अपने दूसरे प्रयास में 57.32 मीटर की दूरी तय की थी. वहीं जमैका की सामंथा हॉल ने 61.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ गोल्ड जीता है. 

भारत की निधि रानी 57.10 मीटर के चौथे स्थान पर रहीं. उन्होंने तीसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, लेकिन पदक से चूक गईं. निधी के सभी 6 प्रयास वैलिड थे, जिसमें उन्होंने क्रमश: 53.19 मीटर, 55.67 मीटर, 57.10 मीटर, 55.07 मीटर, 53.82 मीटर, 53.82 मीटर और 55.39 मीटर की दूरी तय की थी.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को मेडल दिलाने वाले एथलीट्स की सूची

नम्बरएथलीटइवेंटखेलमेडल
1ऋषिकांत सिंहमेंस 60 किग्रावेटलिफ्टिंग🥈 सिल्वर
2झंडू कुमारमेंस हेविवेटपैरा पावरलिफ्टिंग🥉 ब्रॉन्ज
3मीराबाई चानूवूमेंस 48 किग्रावेटलिफ्टिंग🥇 गोल्ड
4मुथुपांडी राजामेंस 65 किग्रावेटलिफ्टिंग🥈 सिल्वर
5ज्ञानेश्वरी यादववूमेंस 53 किग्रावेटलिफ्टिंग🥈 सिल्वर
6बिंदियारानी देवीवूमेंस 58 किग्रावेटलिफ्टिंग🥉 ब्रॉन्ज
7शर्मिलावूमेंस शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्स🥇 गोल्ड
8सर्वेश कुशारेमेंस हाई जंपएथलेटिक्स🥈 सिल्वर
9शिल्पा के. शायलावूमेंस शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्स🥉 ब्रॉन्ज
10वल्लुरी अजय बाबूमेंस 79 किग्रावेटलिफ्टिंग🥈 सिल्वर
11हरजिंदर कौरवूमेंस 69 किग्रावेटलिफ्टिंग🥈 सिल्वर
12गुलवीर सिंहमेंस 10000 मीटरएथलेटिक्स🥈 सिल्वर
13मुरली श्रीशंकरलॉन्ग जंपएथलेटिक्स🥈 सिल्वर
14दिलीप गावितमेंस 100 मीटर T47पैरा एथलेटिक्स🥇 गोल्ड
15मोहम्मद बासिलमेंस 100 मीटर T47पैरा एथलेटिक्स🥈 सिल्वर
16लवप्रीत सिंहमेंस +110 किग्रावेटलिफ्टिंग🥈 सिल्वर
17सीमा कालीरामनावूमेंस डिस्कस थ्रोएथलेटिक्स🥉 ब्रॉन्ज

ये भी पढ़ें : CWG 2026 Day-9 Schedule: आज भारत के खाते में आ सकता है चौथा गोल्ड, नीरज चोपड़ा-लवलीना समेत इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

 

Commonwealth Games 2026 : लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल, सीमा ने ब्रॉन्ज पर साथा निशाना





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button