UP News: गोरखपुर में बच्ची का रेप-मर्डर केस: दरिंदे सिपाही ने वर्दी से खून के धब्बे मिटाए थे, बच्ची के अंतिम संस्कार के दिन मां ने बेटे को दिया जन्म – INA

Gorakhpur Child Murder Case: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में डायल-112 में तैनात सिपाही की दरिंदगी ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है. 10 साल की बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या के मामले में एक ओर परिवार अपनी बेटी को अंतिम विदाई दे रहा था, तो दूसरी ओर उसकी मां ने एक बेटे को जन्म दिया. परिवार का कहना है कि पांच बहनों के बाद घर में बेटे के आने की खुशी भी बेटी की मौत के गम में दब गई. परिजनों ने बताया कि मासूम की सबसे बड़ी इच्छा थी कि उसका एक छोटा भाई हो, जिसे वह हर साल राखी बांध सके.

पुलिस के मुताबिक, 28 जुलाई की रात बच्ची अपनी बड़ी बहन को खाना देकर जिला अस्पताल से घर लौट रही थी. इसी दौरान डायल-112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव ने उसे रास्ते में रोका और बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठा लिया. आरोपी बच्ची को शहर से दूर सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया और बेरहमी से मारपीट की. आरोप है कि हत्या के बाद उसने बच्ची के हाथ पीछे बांधकर शव नदी में फेंक दिया और वापस पुलिस लाइन लौटकर वर्दी पर लगे खून के धब्बे साफ कर दिए.

CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. जांच के दौरान पुलिस ने जिला अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में बच्ची एक बाइक पर जाती दिखाई दी. वाहन नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची. पूछताछ में आरोपी सिपाही अभिषेक यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. वह गाजीपुर का रहने वाला है और गोरखपुर में डायल-112 पर तैनात था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली दरिंदगी की परतें

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची के साथ बेहद क्रूरता की गई थी. रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर की कई हड्डियां टूटी हुई थीं, निजी अंगों पर गंभीर चोटें थीं और पेट पर भी गहरे घाव मिले. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रेप के बाद उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका गया. आरोपी की निशानदेही पर करीब 36 घंटे बाद नदी से शव बरामद किया गया.

आरोपी बर्खास्त, NSA के तहत होगी कार्रवाई

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. गुरुवार को जब आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया तो वहां मौजूद वार्ड बॉय और नर्सों ने उसकी पिटाई कर दी. पुलिस ने किसी तरह उसे वहां से निकाला.

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि आरोपी पहले भी एक आपराधिक मामले में जेल जा चुका था और बाद में उसकी सेवा में बहाली हुई थी. अब इस जघन्य अपराध के बाद उसे तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी. वहीं परिवार आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहा है.

गोरखपुर में बच्ची का रेप-मर्डर केस: दरिंदे सिपाही ने वर्दी से खून के धब्बे मिटाए थे, बच्ची के अंतिम संस्कार के दिन मां ने बेटे को दिया जन्म


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button