Sport : अगली बार दलीप ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जल्द ही होगी इसकी शुरुआत, नोट कर लीजिए शेडयूल और टाइम #INA

Vaibhav Sooryavanshi In Duleep Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब सभी की नजरें उनपर टिकी रहती हैं. वैभव को खेलते देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी को दिलीप ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है. ऐसे में वह इस सीरीज में धमाल मचाते नजर आने वाले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको दलीप ट्रॉफी 2026 के शेड्यूल के बारे में बताते हैं और जानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी कितनी तारीख से एक्शन में नजर आएंगे.

वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी में मिली उपकप्तानी

दलीप ट्रॉफी 2026 में एक बार फिर 6 टीमें एक्शन में नजर आने वाली हैं. इसमें नॉर्थ जोन, साउथ जोन और ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन की टीमें शामिल होती हैं. इस बार ईस्ट जोन की टीम की कमान ईशान किशन को सौंपी है, तो वहीं टीम का उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी को बनाया गया है. ऐसे में अब ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरेंगे और विपक्षी टीम के गेंदबाजों की क्लास लगाते नजर आएंगे.

टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है. इन सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी में वैभव जैसे युवा क्रिकेटरों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा. आपको बता दें, वैभव सूर्यवंशी अगली बार 23 अगस्त को एक्शन में दिखेंगे, जहां उनके सामने होगी नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम.

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार.

23 अगस्त से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी

चरणतारीखमुकाबलास्थानसमय
क्वार्टर फाइनल-123–27 अगस्त 2026ईस्ट जोन VS नॉर्थ ईस्ट जोनBCCI Centre of Excellence, बेंगलुरुसुबह 9:30 बजे (IST)
क्वार्टर फाइनल-223–27 अगस्त 2026नॉर्थ जोन VS वेस्ट जोनBCCI Centre of Excellence, बेंगलुरुसुबह 9:30 बजे (IST)
सेमीफाइनल-129 अगस्त–2 सितंबर 2026सेंट्रल जोन VS क्वार्टर फाइनल-1 का विजेताBCCI Centre of Excellence, बेंगलुरुसुबह 9:30 बजे (IST)
सेमीफाइनल-229 अगस्त–2 सितंबर 2026साउथ जोन VS क्वार्टर फाइनल-2 का विजेताBCCI Centre of Excellence, बेंगलुरुसुबह 9:30 बजे (IST)
फाइनल5–10 सितंबर 2026सेमीफाइनल-1 का विजेता VS सेमीफाइनल-2 का विजेताBCCI Centre of Excellence, बेंगलुरुसुबह 9:30 बजे (IST)

वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी सभी की नजरें

ईस्ट जोन की ओर से ईशान किशन की कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी 23 अगस्त को एक्शन में नजर आएंगे. दलीप ट्रॉफी के इस मुकाबले पर एक बार फिर सभी की नजरें 15 साल के इस स्टार बल्लेबाज पर टिकी होंगी. याद हो, जब पिछली बार वैभव घरेलू टूर्नामेंट में खेले थे, तो उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को हैरान किया था. बताते चलें, वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स 2026 की भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जिसमें 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पुरुष टीम के मुकाबले खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें: ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने होंगे? यहां समझिए पूरा समीकरण

अगली बार दलीप ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जल्द ही होगी इसकी शुरुआत, नोट कर लीजिए शेडयूल और टाइम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button