यूपी – Bareilly News: हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, ट्रांसफार्मर ठीक करते समय हुआ हादसा – INA

बरेली के फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी गांव निवड़िया निवासी पंकज मिश्रा (40 वर्ष) की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। वह गांव में ही स्थित मोबाइल टावर के पास लगे ट्रांसफार्मर ठीक कर रहे थे। तभी अचानक से हाईटेंशन लाइन में करंट आ गया। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन उन्हें लेकर फरीदपुर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


बताया जा रहा है कि वंड़िया फीडर पर एक ट्रॉली नलकूप की कई महीनों से खराब है जिसके कारण रात में ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई दी जाती है। सुबह आठ बजे ग्रामीण सप्लाई बंद कर चले गए थे। इसके बाद गांव में ग्रामीण लाइन पर ही कार्य कर रहे थे लेकिन करंट कैसे पहुंचा ये कोई नहीं बता पा रहा है।

परिजनों का कहना है कि इसी लाइन में . किसी ने नलकूप लाइन को लाइन से कटिया डालकर जोड़ दिया, जिसके कारण करंट प्रवाहित हो गया। पंकज को पहले भी करंट लग चुका था। जिसके कारण वह शारीरिक रूप से कमजोर थे। इसलिए अधिकारियों ने उनकी ड्यूटी उपकेंद्र में ही लगा दी थी। पंकज के दो बेटे हैं। उनकी पत्नी सीमा का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button